डीबी साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने पथनाट्य के माध्यम से प्लास्टिक दुष्परिणामों की जनजागृति

बुलंद गोंदिया। धोटे बंधु साइंस महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पथनाट्य के माध्यम से जनजागृति कर प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। गौरतलब है कि पर्यावरण के लिए प्लास्टिक काफी हानिकारक हो रहा है। फिर भी प्लास्टिक का उपयोग कम नहीं हो रहा है इसकी रोकथाम करने के लिए गोंदिया शिक्षण संस्था द्वारा संचालित धोटे बंधु विज्ञान महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए गोंदिया तहसील के विभिन्न ग्रामों में जाकर पथनाट्य के माध्यम से नागरिकों में जनजागृति की जा रही है जिसमें प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा, तथा प्लास्टिक के स्थान पर पेपर बैग, कपड़ों की थैली आदि का उपयोग किया जाए। इस प्रकार का कार्यक्रम हाल ही में गोंदिया तहसील के ग्राम पाढराबोड़ी में किया गया उपरोक्त कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अंजन नायडू ,उप प्राचार्य प्रोफेसर तिमाडे के मार्गदर्शन में इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की समन्वयक डॉक्टर के.पी घोषाल व बीएससी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने सहयोग दिया।

Share Post: