बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार द्वारा 8 मार्च को पेश किए गए बजट में विदर्भ की जनता तथा पूर्व विदर्भ के किसानों से साथ भारी अन्याय किया है इस प्रकार की बजट पर प्रतिक्रिया गोंदिया भंडारा के विधान परिषद सदस्य डॉक्टर परिणय फुके ने दी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार द्वारा 8 मार्च को पेश किए गए अपने बजट में गोंदिया व भंडारा जिले के सूखाग्रस्त किसानों को किसी भी प्रकार की मदद नहीं दी गई साथ ही सोयाबीन व धान उत्पादक किसानों के लिए बजट में किसी भी प्रकार के मदद का प्रावधान नहीं किया गया, गोसीखुर्द प्रकल्प के लिए सरकार ने सिर्फ 1 हजार करोड रुपए का नियोजन किया है किन्तु पुणे व मुंबई के प्रकल्प के लिए हजारों करोड़ों रुपए का नियोजन किया गया है इसमें भेदभाव क्यों, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कुछ दिनों पूर्व गोसीखुर्द प्रकल्प को भेट दी थी उस दौरान उन्होंने प्रकल्प के लिए भारी मदद करने की घोषणा की थी क्या बजट में आज घोषित की गई राशि भारी मदद हैं इस पर फुके ने प्रश्न चिन्ह निर्माण किया है। साथ ही कृषि मजदूर अन्य मजदूरों व कामगारों को किसी भी प्रकार की मदद या नुकसान भरपाई घोषित नहीं की गई। पिछड़ा वर्ग के युवकों के लिए बजट में किसी भी प्रकार का नियोजन नहीं किया गया, वरिष्ठ समाज सेवक अन्नाभाऊ साठे की जन्म शताब्दी कुछ ही दिनों पूर्व हुई है लेकिन उनके स्मारक के लिए बजट में नियोजन नहीं, तथा भंडारा – गोंदिया जिले के विकास के लिए भी एक भी निधि नहीं दी गई है। तथा साथ ही गोंदिया जिले के धार्मिक व पर्यटन स्थलों के विकास के लिए बजट में नियोजन नहीं महाविकास आघाडी सरकार विदर्भ विशेषकर पूर्व विदर्भ के किसानों व सामान्य नागरिकों को भूल चुकी है इस प्रकार कड़े शब्दों में विधायक परिणय फुके ने सरकार को निशाने पर लिया।
बजट में विदर्भ के साथ महाविकास आघाडी सरकार ने किया अन्याय -परिणय फुके






