भंडारा जिले में 1 हजार करोड रुपए की रेती चोरी- परिणय फुके

बजट सत्र में मंत्री द्वारा गलत जानकारी देने पर जताया विरोध
बुलंद गोंदिया। भंडारा जिले में करीब 1 हजार करोड़ रुपए की रेती चोरी होने का मामला गोंदिया- भंडारा जिले के विधान परिषद सदस्य परिणय फुके ने बजट सत्र में उठाए जाने पर संबंधित मंत्री द्वारा इस विषय पर गलत जानकारी दिए जाने पर जमकर विरोध जताया। विशेष यह है कि सत्र के दौरान विरोधी पक्ष आक्रमक भूमिका में दिखाई दे रहा है। परिणय फुके ने जानकारी दी कि एक ही तहसील से प्रतिदिन 500 ट्रक रेती चोरी हो रही है। इस के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को 10 पत्र लिखे गए लेकिन इस पर किसी भी प्रकार का जवाब या कार्यवाही नहीं हुई, इसके विपरीत संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जवाब दिया जाता है कि जब राजा ही चोर है तब चौकीदार क्या कर सकते हैं। रेती चोरी के मामले वह शिकायतें बड़े पैमाने पर सामने आने पर भी सिर्फ तीन प्रकरण पर ही कार्रवाई क्यों इस पर भी प्रश्न चिन्ह निर्माण हो रहा है। तथा इसके विरोध में 2 विधानसभा विधायक अनशन पर बैठे हैं, लेकिन इस पर भी शासन द्वारा अब तक कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया इस पर भी सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह निर्माण हो रहा है।

Share Post: