चार दुकानों को सील कर नगर परिषद का टैक्स वसूली अभियान चल रहा निरंतर

बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद द्वारा बकाया टैक्स वसूली अभियान निरंतर चलाते हुए दुकानों व संपत्तियों को सील किया जा रहा है। इसी अभियान के चलते 10 फरवरी को शिवाजी वार्ड स्थित सीताराम जगन्नाथ छपरिया व प्रकाश चंद जगन्नाथ छपरिया पर वर्ष 2006-07 से 136196 रुपए टैक्स बकाया था। जिसके चलते उनकी मालकीयत की चार दुकानों का सील किया गया। इसके साथ ही सुखदेव अग्रवाल वार्ड निवासी दिलबाग प्रीतमदास गांधी पर पुराना टैक्स बकाया होने के चलते संपत्ति को सील किया गया किंतु टैक्स जमा होने पर संपत्ति की सील खोली गई। उपरोक्त कार्रवाई मुख्य अधिकारी करण चौहान के मार्गदर्शन में टैक्स अधीक्षक विशाल बनकर तथा कर्मचारियों द्वारा की गई।

Share Post: