न.प टैक्स वसूली इनकम टैक्स ऑफिस को नोटिस ,दो मकानों को किया सील

बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद टैक्स वसूली अभियान के अंतर्गत 8 फरवरी सोमवार को गोंदिया के इनकम टैक्स कार्यालय पर 5 लाख 65 हजार 730 रुपए का टैक्स बकाया होने के चलते जब्ती का नोटिस दिया गया। 3 दिनों में टैक्स जमा न करने पर इनकम टैक्स कार्यालय की इमारत को सील किया जाएगा।इसके साथ ही राजेंद्रवार्ड माताटोली स्कूल के पीछे स्थित निजी संपत्ति धारक भीमराव टीकाराम खानोरकर जिस पर 1993 से 92032 रुपए का टैक्स बकाया था। तथा सेवंताबाई कंदीराम मस्के जिन पर 1993 से बकाया टैक्स होने के चलते संपत्ति को सील किया गया। इसके साथ ही अब नगर परिषद द्वारा टैक्स बकाया संपत्ति धारको अन्य संपत्ति जैसे टीवी, फ्रीज, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन इसकी सूची बनाने के पश्चात टैक्स न भरने पर जप्त की जाएंगी। उपरोक्त कार्रवाई मुख्य अधिकारी करण चौहान के मार्गदर्शन में टैक्स अधीक्षक विशाल बनकर व टैक्स विभाग के कर्मचारियों द्वारा की गई।

Share Post: