कुडवा – कटंगीकला की पॅरा अर्बन पेयजल योजना में मिलेंग 3 करोड रुपये, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण का उपक्रम

बुलंद गोंदिया। राष्ट्रवादी काॅग्रेस पार्टी के पुर्व विधायक राजेंद्र जैन के निर्देशानुसार बालकृष्ण पटले तहसील अध्यक्ष राष्ट्रवादी काॅग्रेस एंव अखिलेश सेठ संचालक कृषी उत्पन्न बाजार समिती इन्होने महाराष्ट्र‘ जीवन प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता रत्नाकर च्रद्रीकापुरे से विशेष मुलाकात कर कुडवा – कटंगीकला मे पॅरा अर्बन पेयजल योजना मे अतिरिक्त पाईप लाईन बढानें, प्रतिघर निशुल्क नल कनेक्शन देने एंव कुडवा – कटंगीेकला ग्रामपंचायत मे प्रतिमाह बिल जमा करने हेतु चर्चा की जिसमे कार्यकारी अभियंता ने जानकरी देते हुयें कहा की लगभग 3 करोड रूपये का अंदाजपत्रक अतिरिक्त पाईप लगाने हेतु,प्राधिकरण द्वारा शासन को भेजा जायेगा और जल्द से जल्द कुडवा कटंगीकला मे प्रत्येक घर मे निशुल्क नल कनेक्शन दिये जायेंगे ।तथा बिल जमा करणे के लिये ग्राहकों को उसी ग्राम के ग्रामपंचायत मे विशेष कर्मचारी रखकर बिल जमा किये जायेंगे । इस प्रकार का आश्वासन कार्यकारी अभियंता ने दिया एंव अति शीर्घता से सभी उपरोक्त कार्य अमल मे लाये जायेंगे ।

Share Post: