कर्करोग अब लाइलाज नहीं – डॉक्टर नितेश बाजपेई

बुलंद गोंदिया। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य पर बालाजी फाउंडेशन व न्यू बालाजी हॉस्पिटल में कैंसर के लिए परामर्श व मेडिकल सहायता का कार्य निशुल्क शुरू किया गया है। हर माह के पहले व चौथे रविवार को कैंसर काउंसलिंग सेशन न्यू बालाजी हॉस्पिटल रामनगर में किया जाएगा जिन मरीजों को कर्क रोग विशेषज्ञ के परामर्श की आवश्यकता होगी उनके लिए निशुल्क परामर्श भी उपलब्ध करवाया जाएंगा। कैंसर यह बीमारी अब लाईलाज नहीं रही यह जानकारी डॉक्टर नितेश बाजपेई ने दी, साथ ही उन्होंने 7 अलार्मिंग सिगनल्स बताए जिनके होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है।
1) मल मूत्र में परिवर्तन,2) किसी जख्म का ना भरना,3) अधिक रक्तस्राव,4) शरीर के किसी भी अंग में कड़क पन या गाठ का बनना,
5) निगलने में तकलीफ या खाने का न पचना, 6) किसी भी प्रकार के तिल या मस्से का आकार में बदलाव, 7)खांसी या स्वर का बैठना।
इन लक्षणों के होने पर तुरंत सलाह आवश्यक है। इस कार्यक्रम में डॉक्टर मौसमी तिवारी, कमलेश शाह, निशा साधेपाचे, नेहा बाजपेई, निदान लैब की संचालिका नीलू राउत, अभय उके, अनीता नागपुर, डॉली नंदेश्वर उपस्थित थे।

Share Post: