रेलवे के पदचारी पुलो को जल्द शुरू किया जाए, स्टेशन सलाहकार समिति ने की मांग

बुलंद गोंदिया। गोंदिया रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति द्वारा रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर यात्रियों व नागरिकों को होने वाली असुविधाओं को जल्द से जल्द दूर करने की मांग की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डिविजनल मैनेजर विकास कुमार कश्यप के नाम पत्र स्टेशन अधीक्षक को देकर मांग की रेलवे प्रशासन द्वारा कुड़वा लाइन से पाल चौक की ओर जाने वाले पदचारी पुल, शहर के मेन मार्केट बुकिंग ऑफिस से रेलटोली की ओर जाने वाले पुल को जल्द से जल्द शुरू किया जाए जिससे नागरिकों को होने वाली असुविधा से निजात मिल सके। महाराष्ट्र एक्सप्रेस में पहले की तरह दूध व्यवसायियों के लिए दियें गये विशेष कोच की व्यवस्था जल्द शुरू की जाए साथ ही रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले मार्गो पर दिशा निर्देश के फलक लगाया जाए उपरोक्त समस्याओं से शहर के नागरिकों वह यात्रियों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा इसे जल्द से जल्द संज्ञान में लेकर निराकरण करने की मांग गोंदिया रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों दिव्या भगत पारधी, सूरज नशीनें, लक्ष्मण लधानी राजेंद्र कावड़े ने की।

Share Post: