महिला पार्षद पति ने महिला नप अभियंता के साथ की बदसलूकी कर्मचारियों का विरोध, कलम बंद आंदोलन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद बांधकाम विभाग की महिला नगर अभियंता डॉली मदान के साथ महिला पार्षद रत्नमाला साहू के पति ऋषिकांत साहू द्वारा 1 फरवरी की दोपहर 1:30 बजे के दौरान उनके कक्ष में पहुंच कर नियम बाहय काम करने का दबाव बनाना बनाया गया। जिस पर अभियंता द्वारा मना किए जाने पर अभद्र व्यवहार कर देख लेने की धमकी दी तथा कार्यालय की कुर्सी को फेंक दिया।इस घटना की जानकारी महिला अभियंता द्वारा न.प मुख्याधिकारी करण चौहान को देकर महिला पार्षद के पति के खिलाफ शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में नगर परिषद के सभी विभाग प्रमुखों की आपसी सहमति के पश्चात भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो इसके खिलाफ मंगलवार 2 फरवरी को सभी कर्मचारियों द्वारा कलम बंद आंदोलन कर इसका विरोध किया। तथा कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक सभा का आयोजन कर कर्मचारियों द्वारा महिला नगर अभियंता के साथ महिला पार्षद के पति द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार का निषेध किया।

Share Post: