बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के दौरान गोंदिया के होम्योपैथिक चिकित्सक रोशन कानतोड़े व उनके सहयोगीयो द्वारा उत्कृष्ट कार्य कर कंटोनमेंट जोन मैं विभिन्न शिविरों के माध्यम से निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयों का वितरण वितरण किया गया तथा मुख्य रूप से निरंतर सुरक्षा कार्य में लगे दो हजार पुलिसकर्मियों को जिले के 16 पुलिस थानों व 12 एओपी में पहुंचकर अपनी सेवाएं दी उनके इस उत्कृष्ट कार्य पर 26 जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के गृहमंत्री व जिले के पालक मंत्री अनिल देशमुख के हस्ते डॉ. रोशन कानतोड़े, डॉ. हर्षा कानतोड़े, डॉ. निहाल कुंभलकर, डॉ. शिवानी विभूते, डॉ. गुरप्रीत कौर मिशन, डॉ. साक्षी तिवारी, डॉ. रिचा कोडवानी, डॉ आकांक्षा संगतानी, डॉ.ब्रोतोती सरकार, डॉ रुचि जगवानी को सम्मानित किया गया। विशेष यह है कि इस प्रकार का सम्मान जिले में होम्योपैथिक चिकित्सकों का पहली बार किया गया जिनका मित्र परिवार द्वारा अभिनंदन किया जा रहा है।
कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर रोशन कानतोड़े व उनकी टीम को गृहमंत्री ने किया सम्मानित







