बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण काल के दौरान लोगों के रोजगार व्यवसाय बंद हो गए। जिन्हें सहायता देने के स्थान पर विद्युत विभाग द्वारा अनाप-शनाप बड़े हुए विद्युत बिल भेज रहा है। बिल ना भरने पर विद्युत आपूर्ति खंडित किए जाने का नोटिस नागरिकों को दिया जा रहा है। आम नागरिकों की इस परेशानी को देखते हुए भाजपा गोंदिया द्वारा मांग की गई कि सबसे पहले नोटिस भेजना बंद किया जाए तथा किसी भी विद्युत ग्राहक की विद्युत आपूर्ति खंडित ना की जाए यदि राज्य की महाविकास आघाडी द्वारा जल्द से जल्द इस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो गोंदिया शहर भाजपा द्वारा त्रिव आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी तथा इसका निवेदन उपविभागीय अधिकारी के माध्यम से ऊर्जा मंत्री के नाम दिया गया। इस अवसर परशंभुशरणसिंह ठाकूर, अमित झा, संजय मुरकुटे, सुरेश चंदणकर, नरेंद्र तुरकर, अशोक जयसिंघाणी, योगेंद्रसिंह सोलंकी, धर्मेंद्र डोहरे, सतिष मेश्राम, बबली ठाकूर, ॠतुराज मिश्रा, पारस पुरोहीत, संदीप श्रीवास, बंटी शर्मा, अर्पीत पांडे, मिलींद बागळे, नितीन भदाडे, राकेश मित्तल, जसपाल चावला, पलास लालवानी, प्रतिक तिवारी, गुड्डू चांदवानी, सुशिल राऊत, ॠषभ शिवहरे, अनुज लांजेवार, लखन कडव, सचिन तिडके, किशोर चौधरी, भाऊलाल तरोणे, राहुल भालमे, हिमांशू अग्रवाल, ईश्वर पारधी, महेंद्र ऊइके, मंगलेश गिरी, रामेश्वर लिल्हारे आदी भाजप पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विद्युत आपूर्ति खंडित करने पर भाजपा करेंगी आंदोलन उपविभागीय अधिकारी के माध्यम से ऊर्जा मंत्री को दिया निवेदन





