बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद मिल्कियत की दुकानों के किरायेदारों द्वारा बड़े पैमाने पर किराया बकाया है। जिसकी वसूली का अभियान न.प द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 27 जनवरी को तीन दुकानों को सील किया गया जिन पर तीन लाख 57 हजार रुपए का किराया बकाया था। जिनमें नोतनदास टोपनदास आसवानी की लोहा लाइन स्थित दुकान जिस पर वर्ष 2016 से1,80112 किराया बकाया, न्यू लोहा लाइन स्थित नोतनदास टोपनदास आसवानी जिन पर वर्ष 2016 से 1,30112 किराया बाकी अनाज लाइन की चुन्नीलाल धनीराम अमृते जिन पर वर्ष 2017 से 46835 रुपए का किराया बाकी था। उपरोक्त तीनों दुकानों को सील किया गया इसके साथ ही 27 जनवरी को दो लाख रुपए का किराया नगदी में वसूला गया। उपरोक्त कार्रवाई मुख्य अधिकारी करण चौहान के मार्गदर्शन में बाजार निरीक्षक मुकेश मिश्रा, कर्मचारी अजय मिश्रा, सुधीर भैरव, वीरेंद्र उघडे, टीकाराम मेश्राम तथा पुलिस कर्मचारी गजानन चौहान द्वारा की गई।
नगर परिषद का किराया वसूली अभियान तीन दुकानों को किया सील





