बुलंद गोंदिया। पप्पल क्रिकेट क्लब व अपोलो क्रिकेट क्लब द्वारा जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मरारटोली के जिला क्रीड़ा संकुल में 27 जनवरी से आयोजित किया गया है । उपरोक्त टूर्नामेंट के प्रेरणा स्त्रोत स्वर्गीय गोविंदभाऊ शेन्डे( पूर्व नगराध्यक्ष गोंदिया) की स्मृति में होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते, विशेष अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, संयोजक बबनभाऊ शेन्डे, जिला क्रीड़ा अधिकारी घनश्याम राठौड़ की अध्यक्षता में होंगा। आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51553 द्वितीय पुरस्कार 31553 तथा अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतियोगिता शुल्क 2500 रुपए है, तथा प्रवेश के लिए मुकेश बाराई ,राजू लिमये, अनिल सहारे, राजकुमार चूटे, योगेश भगदेव ,जयेश शेंडे, हितेश कोडवानी तथा प्रतियोगिता के आयोजक सचिन गोविंदभाऊ शेन्डे से संपर्क किया जा सकता है ।
स्वर्गीय गोविंद भाऊ शेन्डे की स्मृति में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 27 से






