16 किलो गांजा सहित 16 लाख की सामग्री जप्त, देवरी पुलिस की कार्रवाई

बुलंद गोंदिया।संवाददाता देवरी- देवरी पुलिस थाना अंतर्गत जिला परिषद के मैदान में खड़े ट्रक की तलाशी लेने पर 8 पैकेट में 16 किलो 530 ग्राम गांजा जिसकी अंदाजन कीमत 1,32240 एवं ट्रक क्रमांक सी.जी- 04 एल.आर 2221 जिसकी अंदाजन कीमत 15 लाख इस प्रकार 16,32240 रुपए रुपए कि सामग्री जप्त की। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के आधार पर देवरी पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर सम्राट बार के समीप जिला परिषद के मैदान में खड़े ट्रक में गांजा होने की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ,अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी, विभागीय पुलिस अधिकारी देवरी के मार्गदर्शन में देवरी पुलिस थाने के प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक अजीत कदम ने अपने सहयोगियों के साथ कार्रवाई की उपरोक्त मामले में फरार आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 23 (बी), 21, 22 एन. डी. पी. एस. कानून 1985 के तहत दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश व मामले की जांच अजीत कदम द्वारा की जा रही है।

Share Post: