पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे के मार्गदर्शन में गोंदिया पुलिस की कार्रवाई
बुलंद गोंदिया। रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत सहयोग हॉस्पिटल परिसर में 14 जनवरी की रात 11 बजे के दौरान ढापेवाडा निवासी रविप्रसाद राधेलाल बंभारे की जघन्य हत्या चार आरोपियों द्वारा कर फरार हो गए थे। उपरोक्त प्रकरण में फरियादी राजू बंभारे की शिकायत पर रामनगर पुलिस थाने में भा.द.वी की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई जिन्हें 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार करने में गोंदिया पुलिस को सफलता मिली। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया तथा उन्हें 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। इस मामले में 16 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित परिषद में पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी। आगे उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की तलाश के लिए लोकल क्राइम ब्रांच विशेष पथक बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में भेजे गए। जिसके चलते गुप्त जानकारी के आधार पर आरोपी महिंद्रा स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमएच 14 वाय 7777 से पांगड़ी जंगल परिसर के अंतर्गत आने वाले खर्रा पहाड़ी के समीप छुपे होने की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात विशेष पथक द्वारा कार्रवाई कर बाजपेई वार्ड निवासी आरोपी श्याम उर्फ पीटी रमेश चाचीरे, गौशाला वार्ड निवासी शुभम गोपाल चौहान उर्फ परदेसी, मदीना मस्जिद के पीछे गौतम नगर निवासी शाहरुख रज्जाक शेख 23 वर्ष व वाजपेई चौक निवासी प्रशांत उर्फ छोटा मातादीन ज्ञानेश्वर भालेराव 40 वर्ष को हिरासत में लिया। उपरोक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे,अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश पांडे गोंदिया शहर पुलिस निरीक्षक महेश बनसोडे,रामनगर पुलिस निरीक्षक प्रमोद घुगे, लोकल क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक तेजेंद्र मेश्राम, अभय सिंह शिंदे, सहायक फौजदार लिलेंद्र बैस, गोपाल कापगते, अर्जुन कावड़े, राजेंद्र मिश्रा, राजेश बड़े, देशमुख, कृपाण, कोडापे, तुरकर, रियाज शेख, संदीप वंजारी, रेखलाल गौतम, तुलसीदास लुटे, महेश मेहर, अजय रंहागडाले, बिसेन, सुजाता गेडाम, पंकज खरबड़े, विनोद गौतम, मुरली पांडे ने सफलतापूर्वक कार्रवाई की जिनका पुलिस अधीक्षक ने अभिनंदन किया।
गुंडाराज पर लगाम लगाने जनता का सहयोग पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने नागरिकों से आह्वान किया है, कि उनके सहयोग से पूरे जिले के गुंडाराज पर लगाम लगाई जाएंगी किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर पुलिस को देकर सहयोग करें जिससे भयमुक्त जिले का सपना साकार हो सकेगा।
रवि बंभारे हत्याकांड के 4 फरार आरोपी 24 घंटो में पुलिस की हिरासत में






