17 जनवरी 2021 का पल्स पोलियो अभियान स्थगित

बुलंद गोंदिया। पोलियो के निर्मूलन के लिए प्रतिवर्ष पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है। जिसके अंतर्गत इस वर्ष यह अभियान 17 जनवरी रविवार को आयोजित किया गया था। लेकिन उपरोक्त अभियान को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार स्थगित किया गया। जिसकी आगे की तारीख जल्द ही घोषित की जाएंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि 16 जनवरी को पूरे राज्य में कोरोना टीकाकरण शुरू किया जा रहा जिसके चलते पल्स पोलियो अभियान को स्थगित किया गया है। विशेष यह है कि देश में वर्ष 1995 से पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है 25 वर्षों में पहली बार यह अभियान अपने निर्धारित तिथि से आगे बढ़ाया गया। कोरोना टीकाकरण का प्रथम चरण 16 जनवरी से शुरू हो रहा जिसके लिए जिले के आठ केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों का को टीका लगाया जाएगा।

Share Post: