बुलंद गोंदिया। अर्जुनी मोरगांव तहसील के पिंपलगांव-खांबी निवासी 12 वीं कक्षा के छात्र मयूर युवराज ब्राह्मणकर (17) साकोली तहसील के गडकुंभली स्थित डोह में अस्थि विसर्जनके दौरान डूबने से मौत हो गई यह दर्दनाक घटना बुधवार, 17 सितंबर को घटित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंपलगांव-खांबी निवासी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मयूर गडकुंभली के डोह पर गया था. अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान मयूर नहाने के लिए डोह के पानी में उतर गया लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वह अचानक डूब गया।
मयूर के डूबने की जानकारी मिलते ही साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया. घटना की सूचना संबंधित प्रशासन को दी गई, जिसके बाद खोज अभियान शुरू किया गया।
काफी प्रयासों के बाद मयूर का शव डोह से बाहर निकाला गया. मयूर 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था और अपने भविष्य को लेकर सपने संजोए हुए था. उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मित्रो शिक्षकों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया मयूर के आकस्मिक निधन से पिंपलगांव-खांबी सहित पूरे परिसर में शोक का माहौल है।







