शराब के नशे में पिता पर हमला करने वाले की आक्रोषित बेटे ने की हत्या

बुलंद गोंदिया। रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले अंगूर बगीचा मोहबे हॉस्पिटल के समीप एकदंत कॉलोनी कटंगी निवासी आरोपी संदीप मेश्राम के घर मृतक मिथुन ठाकरे ने पहुंचकर उसके बुजुर्ग पिता पर हमला किया जिससे आक्रोशित होकर संदीप मेश्राम ने उसके सिर पर सिलबट्टा व धारधार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मिथुन भैयालाल ठाकरे उम्र 32 वर्ष नवाटोला, नागरा निवासी यह अपने मित्र का जन्मदिन मनाने के पश्चात 28 अगस्त की रात अत्यधिक शराब के नशे में चूर होकर अंगूर बगीचा स्थित एकदंत कॉलोनी निवासी संदीप देवदास मेश्राम के घर पहुंच कर उसके पिता से विवाद कर उस पर हमला कर मारपीट की जिस पर आरोपी द्वारा उसे मना करने के बावजूद भी उसने उसकी कालर पड़कर धक्का मुक्की की इस घटना से दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी संदीप मेश्राम ने सिलबट्टा से उसके सिर पर वार करने के साथ ही धारदार हथियार से हमला कर दिया इस हमले में मिथुन ठाकरे गंभीर रूप से जख्मी हो गया तथा उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय में रवाना किया गया तथा इस घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय एक दिन की पुलिस हिरासत में आरोपी को भेजा।
उपरोक्त मामले में आगे की जांच गोंदिया के उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेशचंद्र शुक्ला के दिशा निर्देश अनुसार पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे के मार्गदर्शन में की जा रही है।
उल्लेखनीय की मृतक अपने एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में अत्यधिक शराब सेवन किया था जिस दौरान कोई मामूली विवाद वहां पर हुआ था उसके पश्चात आरोपी के घर मृतक पहुंच कर विवाद किया था तथा यह विवाद ही हत्या का कारण बना इस प्रकार की परिसर में चर्चा चल रही थी।

Share Post: