स्वनामधन्य नेता स्व. मनोहरभाई पटेल की 120 वीं पावन जयंती उत्साह में मनाई गई

बुलंद गोंदिया। हर मन के मीत, शिक्षा महर्षी, भंडारा एवं गोंदिया जिले के स्वनामधन्य नेता स्व.बाबूजी मनोहरभाई पटेल की 120 वीं जयंती के पावन अवसर पर नगर परिषद, गोंदिया के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया।
सांसद प्रफुल पटेल तथा पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित मान्यवरो ने स्व.बाबूजी मनोहरभाई पटेल के सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें अभिवादन किया ।

कार्यक्रम में अशोक सहारे, शिव शर्मा, सतीश देशमुख, निर्मला मिश्रा, अनुज जायसवाल, कल्लू यादव, विनीत शहारे, अमित भालेराव, राज शुक्ला, रवी मुंदडा, नागो बनसोड, संजीव राय, पिंटू माने, रवि रामटेकर, रुचिता चव्हाण, भीमराव तांडेकर, प्रवीण रुपारेल, सचिन अवस्थी, तुषार उके, राजू भगत, श्रेयस खोब्रागडे, दिनेश गेडाम, श्याम चौरे, प्रशांत सोनपुरे, शरभ मिश्रा, रौनक ठाकूर, नरेंद्र बेलगे, हर्षवर्धन मेश्राम, वामन गेडाम सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

Share Post: