बुलंद गोंदिया। गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खमारी परिसर में चल रहे अवैध शराब व जुए के अड्डे पर कार्रवाई करने गए पुलिस दल के साथ गाली गलौज कर धक्का-मुक्की करने वाले 10 लोगों पर ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस डायरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर खमारी परिसर में चल रहे अवैध शराब जुए के अड्डे पर कार्रवाई करने पुलिस दल 29 दिसंबर को 12 .15 से 1.30 बजे के दौरान गया था।
इसी दौरान खमारी से गोंडीटोला मार्ग पर एक व्यक्ति दो पहिया वाहन पर संदेहास्पद स्थिति में घूमते हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस दल द्वारा हाथ का इशारा देकर रोके जाने पर उपरोक्त व्यक्ति पुलिस दल को देखकर भागने का प्रयास करने के साथ ही फोन से संपर्क कर गांव से 7 से 8 व्यक्तियों को बुलाकर फरियादी वह पुलिस स्टाफ के साथ गाली गलौज कर धक्का मुक्की की।
इस दौरान फरियादी वह पुलिस दल द्वारा पुलिसकर्मी होने की बात कह कर अपना परिचय पत्र भी दिखाया उसके बावजूद भी उपरोक्त आरोपियों द्वारा अनाधिकृत रूप से जमा होकर फरियादी वह पुलिस स्टाफ के साथ गाली गलौज कर धक्का मुक्की कर उनके शासकीय कार्य करने में बाधा पहुंच कर हमला किया।
इस प्रकरण में फरियादी की मौखिक शिकायत वह चिकित्सा अहवाल के आधार पर गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने में आरोपी सावंत तेजराम ब्राह्मणकर उम्र 26 वर्ष, मनोज कुंडलीक गायधने अंदाजन उम्र 48 वर्ष, राधेश्याम कृष्णा गायधनेए अंदाजन उम्र 40 वर्ष ,घनश्याम गायघने अंदाजन उम्र 55 वर्ष, जितेंद्र गायधने अंदाजन उम्र 30 वर्ष व अन्य चार से पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 132, 121,115(2), 352 ,189(2) 190 के तहत मामला दर्ज किया गया।
आगे की जांच गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सिंगनजुड़े के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक प्रीति कुलमेंथे द्वारा की जा रही है।




