बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के आगामी चुनाव में उम्मीदवारों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है आरक्षण निकालने के बाद संभावित उम्मीदवारों में प्रभाग 20 से ओबीसी महिला वर्ग की प्रबल दावेदार के रूप में प्रगति सुमित महावत (ठाकुर) प्रबल उम्मीदवार के रूप में सामने आ रही है जिन्हें भाजपा से उम्मीदवारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है की नगर परिषद चुनाव की प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा जारी की जा रही है जिसमें प्रभाग आरक्षण खुलने के पश्चात शहर के प्रभागो के संभावित उम्मीदवारों द्वारा जनसंपर्क तेज करने के साथ ही अपने राजनीतिक दलों में टिकट मिलने की दावेदारी मजबूती से पेश कर रहे हैं।
साथ ही अन्य दलों के कुछ मजबूत कार्यकर्ता अन्य पक्षों से अन्य टिकट की दावेदारी कर रहे हैं जिन्हें भी टिकट मिलने की संभावना जाती बताई जा रही है।
इसी श्रृंखला में कांग्रेस के कट्टर कार्यकर्ता सुमित महावत की धर्मपत्नी प्रगति सुमित महावन (ठाकुर) प्रभाग 20 ओबीसी महिला प्रवर्ग से प्रबल दावेदार है। क्योंकि प्रभाग का जातिगत समीकरण उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है यदि प्रगति को भाजपा से उम्मीदवारी मिलती है तो प्रभाग 20 में कांग्रेस पक्ष को भारी क्षति होने की संभावना है।






