रामनगर प्रभाग से नगरपरिषद चुनाव में कल्याणी बाजपेई का नाम चर्चा में न्यू बालाजी हॉस्पिटल की संचालिका को मिल रहा जनसमर्थन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगरपरिषद चुनाव को लेकर रामनगर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिसमे न्यू बालाजी हॉस्पिटल की संचालिका कल्याणी बाजपेई का नाम संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चा में चल है।
सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहने वाली कल्याणी बाजपेई, डॉ. नितेश बाजपेई की धर्मपत्नी हैं और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से जनसेवा को अपना ध्येय बना चुकी हैं।

न्यू बालाजी हॉस्पिटल के जरिए उन्होंने गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को बिना भेदभाव के समुचित चिकित्सा सुविधा देने । कोविड काल से लेकर अब तक उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाजसेवा का जो उदाहरण पेश किया है, उससे उन्हें जनता का गहरा स्नेह और विश्वास प्राप्त हुआ है।

रामनगर क्षेत्र में कई सामाजिक संगठनों, महिला मंडलों और युवाओं द्वारा उनके समर्थन की चर्चा जोरों पर है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कल्याणी बाजपेई जैसी ईमानदार, शिक्षित और संवेदनशील महिला के आने से नगर विकास को नई दिशा मिल सकती है।

स्थानीय व्यापारियों और बुद्धिजीवियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ठोस काम देखने को मिल सकता है।
इसी कारण नगर में यह चर्चा आम है कि यदि कल्याणी बाजपेई चुनावी मैदान में उतरती हैं, तो वे मजबूत दावेदार साबित होंगी और जनता का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है.तथा उन्हें कांग्रेस से उम्मीदवारी मिलने प्रबल संभावना है।

Share Post: