चावल का नहीं ब्लैक मनी डबल का मामला गोंदिया पुलिस ने किया खुलासा 6 आरोपी गिरफ्तार

बुलंद गोंदिया। एक करोड रुपए नगद के बदले 10 कंटेनर चावल के मामले में धोखाधड़ी की शिकायत शहर पुलिस थाने में दर्ज की गई थी। इस मामले में गोंदिया पुलिस ने खुलासा करते हुए जानकारी दी कि यह चावल का नहीं ब्लैक मनी डबल देने के मामले का खुलासा हुआ व इस मामले अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तारकिया गया है ।
गौरतलब है की आमगांव वार्ड नंबर 2 लांजी रोड निवासी वीरेंद्र राधेश्याम लिल्हारे उम्र 45 वर्ष द्वारा शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कि आरोपी दीप्ति मिश्रा सिविल लाइन गोंदिया निवासी, रामेश्वर धुर्वे वह हेमलता बैस दोनों छिंदवाड़ा निवासी द्वारा उसे विश्वास में लेकर एक व्यापारी से एक करोड रुपए नगद के बदले 10 चावल से भरे कंटेनर दिलवाने की बात कह कर 23 सितंबर को दोपहर 4:00 बजे गोंदिया के अप्सरा वाइन शॉप जय स्तंभ चौक के समीप एक कपड़े की थैली व दो चावल की बोरी में एक करोड रुपए नगद आरोपी रामेश्वर धुर्वे वह हेमलता बेस को दिया।
इस दौरान दीप्ति मिश्रा भी उनके साथ गाड़ी में बैठी थी। जिस पर उन आरोपियों ने वह पैसा आरोपी महेंद्र सिंह मल्होत्रा अंदाज और उम्र 40 वर्ष चंडीगढ़ पंजाब निवासी वह एक अन्य अनजान व्यक्ति को दिए तथा वे दोनों ऑटो से पैसा लेकर निकल गए किंतु काफी समय तक फरियादी के राइस मिल में चावल में भरे कंटेनर नहीं आने पर फरियादी द्वारा आरोपियों को बार-बार फोन किया लेकिन उसके बाद उनका फोन बंद दिखाई दिया जिससे उसके साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी सामने आने पर 24 सितंबर को शहर पुलिस थाने में शिकायतकर्ता ने आरोपी क्रमांक एक रामेश्वर धुर्वे उम्र 42 वर्ष हेमलता बैसअंदाजन उम्र 42 वर्ष निवासी छिंदवाड़ा वह अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318,( 4)3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विभिन्न जांच पथक का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे के आदेश अनुसार शहर पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते द्वारा अलग-अलग जांच पथ क का गठन कर उपरोक्त मामले की जांच किशोर पर्वते पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक वैभव गेडाम द्वारा शुरू की गई।

जांच के दौरान गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी वह तकनीकी सहायता से के सहयोग से आरोपी रामेश्वर भिलू धुर्वे उम्र 44 वर्ष अंबामाली छिंदवाड़ा को 24 सितंबर को गिरफ्तार किया गया जिनकी कड़ाई से जांच किए जाने पर सामने आया कि आरोपी रामेश्वर धुर्वे वह श्रीमती हेमलता बैस दोनों टोयोटा इटीयोस फोर व्हीलर गाड़ी क्रमांक एमपी 09 सीएल 6975 से गोंदिया 23 सितंबर को आए थे वह कामधेनु पैलेस होटल में रुके थे।
साथ ही आरोपी ने रामेश्वर धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों में 500 के नोट बंद होने वाले हैं उनका एक परिचित छिंदवाड़ा निवासी राजेश नायर के पास बड़े पैमाने पर ब्लैक मनी है जिसको व्हाइट करने के लिए रामेश्वर धुर्वे वह हेमलता व्यास एजेंट के काम करते हैं तथा वे राजेश नायर के ब्लैक मनी के नोटों से बदलकर डबल नोट देते हैं तथा फरियादित से भी एक करोड रुपए लेकर 2 करोड रुपए की ब्लैक मनी दी जानी थी।

समाज में बदनामी के डर से चावल का मामला गड़ा
एक करोड रुपए की राशि के बदले 2 करोड रुपए के 500 के नोट शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार राधेश्याम लिल्हारे को मिलने वाले थे लेकिन आरोपियों द्वारा चाइल्ड बैंक के 500 के नोट ऊपर लगाकर नीचे रद्दी भरकर बैग दे दिया था बैक खोलकर देखे जाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया व समाज में बदनामी होने के डर से लिल्हारे द्वारा चावल के मामले की कहानी बनकर शिकायत दर्ज करवाई थी जिससे यह साबित हुआ कि यह चावल का नहीं बल्कि ब्लैक मनी डबल के लालच में एक करोड रुपए गवाने वह झूठी शिकायत करने का मामला सामने आया है।

प्राथमिकजांच आरोपियों के बढ़ने की संभावना

गोंदिया शहर पुलिस द्वारा प्राथमिक जांच में इस ब्लैक मनी को डबल करने का लालच देने का मामला सामने आया है तथा फिलहाल जांच शुरू है जिस मामले का और अधिक खुलासा जल्द ही हो सकता है जिससे संभावना जताई जा रही है कि शहर वह आसपास में इस प्रकार की और ठगी के शिकार लोग हो सकते हैंसाथ ही इस मामले में ओर आरोपियों के बढ़ने की संभावना है ।

क्या शिकायतकर्ता के खिलाफ मामला होगा दर्ज
शिकायतकर्ता वीरेंद्र लिल्हारे द्वारा एक करोड रुपए की नगद राशि डबल ब्लैक मनी के लालच में दी गई है तो वह एक करोड रुपए की राशि कहां से आई तथा वह भी ब्लैक की तो नहीं है क्या इस मामले में शिकायतकर्ता की भी जांच होगी इस पर भी प्रश्न चिन्ह निर्माण हो रहा है।

अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
उपरोक्त प्रकरण में शहर पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच कर अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें 1) रामेश्वर भीलू धुर्वे उम्र 44 वर्ष अंबामाल छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश,2)ईसान राजेश नायर उम्र 23 वर्ष शारदा चौक छिंदवाड़ा,3) अजय माखन धुर्वे उम्र 24 वर्ष देवगढ़ जिला छिंदवाड़ा,4) अमित दीपक करोसिया उम्र 39 वर्ष इंद्रजीत राह नगर छिंदवाड़ा,5) सौरभ मनोहर डोहले उम्र 24 वर्ष परतला छिंदवाड़ातथा हेमलता सुधीर सिंह बैस उम्र 44 वर्ष परासिया छिंदवाड़ा निवासी इस प्रकार से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो चौपइयां वाहन जप्त किया जिसमें टोयोटा ईवीएस फोर व्हीलर गाड़ी क्रमांक एमपी 09सीएल 6975 अंदाजन कीमत 250000 रुपए तथा एक फोर्ट एस्कॉर्ट फोर व्हीलर गाड़ी एमपी 28 सी.ए 2922 अंदाजन कीमत ₹500000 एक ट्रॉली बैग ₹1000 ₹500 के चाइल्ड बैंक के नोट इस प्रकार 751000 का माल जप्त किया है तथा सभी आरोपियों को 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में न्यायालय द्वारा भेजा गया है तथा आगे की जांच की जा रही है।

उपरोक्त करवाई जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे ,अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे , उप विभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में शहर पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, सपोनी वैभव गेडाम, पुलिस उप निरीक्षक चन्नावर, थेर, डीबी पथक के पोहवा कमलपाल सिंह भाटिया ,सतीश सेंडे, सुदेश टेभरे, निशिकांत लौंदासे, प्रमोद चौहान ,दीपक रहांगडाले, भंडारकर, पोसी दिनेश बिसेन ,सुभाष सोनवाने, मुकेश रावते, अशोक रहांगडाले, प्रमोद शेडे, सोनू नागपुरे, राकेश बंजारे ,अजय बोपचे, कुणाल बारेवार, विनय बिषेन द्वारा की गई।

Share Post: