5 वर्षीय मासूम पर तेंदुए ने हमला कर ली जान नागरिकों में फूटा आक्रोश घंटो किया रास्ता किया जाम

बुलंद गोंदिया।अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत गोठनगांव इटियाडोहबांध के समीप स्थित ग्राम संजय नगर बंगाली कैंप निवासी 5 वर्षीय मासूम अंश प्रकाश मंडल पर 25 सितंबर की सुबह 5:00 बजे के दौरान तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही नागरिकों में आक्रोश निर्माण हो गया वह आंदोलन कर गोठनगांव से केशोरी मार्ग जाम कर रास्ता रोको आंदोलन किया।

गौरतलब है की गोंदिया जिले के संरक्षित वन क्षेत्र से लगे ग्राम में आए दिन तेंदुए वह अन्य हिंसक प्राणियों द्वारा हमला करने के मामले बढ़ गए हैं जिसमें अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्रामों में यह घटना बडे पैमाने पर हो रही है।

इसी प्रकार का एक मामला 25 सितंबर की सुबह 5:00 बजे के दौरान सामने आया जिसमें गोठनगांव इटियाडोहबांध के समीप स्थित ग्राम संजय नगर बंगाली कैंप निवासी अर्चना झोडू मंडल यह अपने 5 वर्षीय मासूम पोते अंश प्रकाश मंडल को लघु शंका के लिए घर के बाहर लेकर गई थी इसी दौरान घात लगाकर बैठे हुए तेंदुए ने 5 वर्षीय मासूम पर हमला कर उसे पड़कर सरपट लेकर जंगल की ओर भागा।

जिस पर मासूम की दादी द्वारा शोर किए जाने पर आसपास के ग्रामीण जंगल की और तेंदुए के पीछे जमकर हल्ला मचाते हुए पहुंचे जिससे घबराकर तेंदुये द्वारा जख्मी मासूम को जंगल की समीप छोड़कर भाग गया जिसपर जख्मी अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसोरी लेकर गए जहां पर डॉक्टर पिंकू मंडल द्वारा जांच कर मासूम को मृत घोषित किया।

इस घटना की जानकारी पुलिस विभाग व वन विभाग को दी गई।

तेंदुए के हमले कीजानकारी मिलते हि नागरिकों में उमड़ा आक्रोश
सुबह 7:00 बजे तक संजय नगर के सभी नागरिकों को एक मासूम पर तेंदुए के हमले की घटना की जानकारी मिलने पर जमकर आक्रोश निर्माण हो गया तथा केशोरी -नवेगांव मार्ग पर रास्ता रोको आंदोलन कर पूरी तरह रास्ता बंद किया गया तथा 6 घंटे तक यह आंदोलन चला जिस पर ग्रामीणों ने मांग की की हमला करने वाले तेंदुए को तत्काल पकड़ा जाए वह पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता वन विभाग द्वारा जब तक दी नहीं जाती तब तक आंदोलन चलाया जाएगा तथा इस दौरान कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
विशेष यह है कि एक दिन पूर्व ही मृतक मासूम का पिता रोजगार के लिए गुजरात गया तथा उसकी मां अपने मायके गई हुई थी।

परिसर में तेंदुए का आतंक
गोठन गांव परिसर में कुछ दिनों से तेंदुए का आतंक दिखाई दे रहा था जिसमें संजय नगर बोडगांव में तेंदुआ दिखाई देने पर नागरिकों द्वारा जोर-जोर से आवाज कर उसे भगाने का कार्य किया जाता था तथा इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गई थी किंतु वन विभाग की अनदेखी के चलते या एक बड़ी घटना घटित हुई।

Share Post: