ई- रिक्शा चार्जिंग करना बना काल, चार्जिंग में लगाने के दौरान लगा करंट हुई पिता पुत्र की मौत

बुलंद गोंदिया। तिरोडा शहर के संत रविदास वार्ड में सोमवार की शाम एक हृदयविदारक घटना घटित हुई जिसमें ई रिक्शा चार्जिंग करने के दौरान बिजली का करंट लगने से पिता व पुत्र की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पिता नरेश बरियेकर 55 वर्ष वह पुत्र दुर्गेश बरियेकर 22 वर्ष का समावेश है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरोडा के संत रविदास वार्ड निवासी नरेश बरियेकर उम्र 55 वर्ष यह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था प्रतिदिन के अनुसार सोमवार को दिन भर अपना ई -रिक्शा चला कर शाम को घर पहुंचने के पश्चात ई रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए विद्युत बोर्ड में लगा रहा था किंतु इसी दौरान विद्युत करंट घर के शेड और शटर में अचानक करंट प्रभावित होने लगा तथा उसे जोरदार बिजली का झटका लगा जिस पर उसके द्वारा मुझे बचाओ करके चिल्लाने पर उसका बेटा दुर्गेश नरेश बरियेकर ने दौड़कर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन इस घटना में उसे भी जबरदस्त झटका लगा।

इस दर्दनाक हादसे मेंपिता व पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई यह हादसा सोमवार 22 सितंबर की शाम 7:30 बजे के दौरान घटित हुआ इसकी जानकारी परिसर के लोगों को मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे तथा तिरोडा के पुलिस निरीक्षक अमित वानखेड़े को इसकी जानकारी दी।
जिस पर अमित वानखेड़े अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया वह यह हादसा घर में होने की जानकारी पुलिस निरीक्षक द्वारा देते हुए बताया गया तथा आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि मृतक नरेश बरियेकर 55 वर्ष के परिवार में पति-पत्नी व उनका बेटा निवास करते थे तथा अपनी चार बेटियों का विवाह वे इसके पूर्व कर चुके थे तथा मृतक नरेश का बेटा 12वीं तक शिक्षा प्राप्त कर अपने पिता के साथ ई रिक्शा चलाने में सहयोग करता था।

सोमवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में पिता व पुत्र दोनों की मृत्यु हो गई अब उनके पीछे नरेश की पत्नी रेखा बरियेकर अपना जीवन कैसे यापन करेंगी यह एक गंभीर प्रश्न निर्माण हो गया है। मंगलवार 23 सितंबर को तिरोडा के शासकीय उप जिला चिकित्सालय में दोनों का पोस्टमार्टम पर मृतक शरीर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

महावितरण के अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

संत रविदास वार्ड में करंट लगने से पिता पुत्र की मृत्यु होने पर महावितरण तिरोडा के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की तथा इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। यह हादसा सार्वजनिक स्थान पर न होकर घरेलू बिजली का उपयोग करने के दौरान ग्राहक के साथ हुआ है जिसमें नियमानुसार जो मदद व सहायता मृतक के परिजनों को दी जा सकती है इसके लिए संपूर्ण प्रयास करने का जानकारी कनिष्ठ अभियंता ताकसांडे विद्युत वितरण कंपनी तिरोडा द्वारा दी गई।

10 दिनों में जिले में दूसरी घटना

10 दिनों में जिले में यह विद्युत करंट लगकर मौत होने की दूसरी घटना घटित हुई है इसके पूर्व गोंदिया के जय स्तंभ चौक परिसर में एक चाय दुकान में काम करने वाले कामगार की विद्युत पोल से करंट लगकर मौत हो गई थी।
तथा यह दूसरी घटना तिरोडा के संत रविदास वार्ड में घटित हुई है जिसमें ई रिक्शा विद्युत चार्जिंग के दौरान करंट लगने से पिता पुत्र की मौत हुई।

Share Post: