बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के आगामी चुनाव को लेकर 18 अगस्त को गोंदिया नगर परिषद कार्यालय में प्रारूप प्रभाग रचना घोषित की गई थी। जिसमे 28 अगस्त की दोपहर तक 09 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई है। तथा 31 अगस्त2025 तक नागरिक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
गौरतलब है की प्रारूप प्रभाग रचना के घोषित होने के पश्चात 28 अगस्त की दोपहर तक मात्र 9 आपत्तियां ही दर्ज हुई है।
जिसमें 22 अगस्त को प्रभाग क्रमांक 14 की 1 आपत्ति , 25 अगस्त को प्रभाग क्रमांक 10 की 1 आपत्ति ,25 अगस्त को प्रभाग क्रमांक 17 की 3 आपत्ति व प्रभाग क्रमांक 15 की 1 आपत्ति, 26 अगस्त को प्रभाग क्रमांक 10 की 2 आपत्तियां तथा 26 अगस्त को प्रभाग क्रमांक 6 की 1 आपत्ति का समावेश है।
सीमांकन को लेकर आपत्तियां
प्रारूप प्रभाग रचना में जो 9 आपत्तियां दर्ज की गई है उसमें अधिकांश में वार्ड के सीमांकन को लेकर ही आपत्ति दर्ज करवाई गई है।
प्रभाग रचना को लेकर जिस प्रकार आक्रोश उतनी आपत्तियां नहीं
प्रारूप प्रभाग रचना 18 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय के सुचना पटल पर घोषित की गई थी। प्रभाग रचना के घोषित होते ही भावी उम्मीदवारों द्वारा इसे लेकर काफी आक्रोश व्यक्त कर सत्ता पक्ष पर अपने लाभ के लिए प्रभाग रचना किए जाने का आरोप कार्यालय परिसर में लगाया जा रहा था। जिससे यह साबित हो रहा था कि आगामी समय में प्रभाग की रचना पर बड़े पैमाने पर आपत्ति दर्ज होगी लेकिन 10 दिन में मात्र 9 आपत्तियां ही दर्ज हो पाई है।
31 अगस्त अंतिम तारीख
प्रारूप प्रभाग रचना पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है जिसके लिए अब चार दिन शेष है अब यह देखना है कि क्या और आपत्ति दर्ज होती है या यही अंतिम प्रारूप प्रभाग रचना को मंजूरी प्रदान की जाएंगी।
1 से 8 अगस्त तकआपत्तियों पर सुनवाई
नगर परिषद की प्रारूप प्रभाग रचना पर दर्ज की गई आपत्तियों पर 1 से 8 सितंबर तक जिलाधिकारी द्वारा सुनवाई कर निर्णय दिया जाएगा, इसके पश्चात 9 से 11 सितंबर तक उपरोक्त प्रारूप प्रभाव की रचना नगर विकास विभाग को भेजी जाएंगी व प्रभाव रचना की अंतिम घोषणा 26 से 80 सितंबर के दौरान राज्य चुनाव आयोग द्वारा किया जाएगा।






