बुलंद गोंदिया। रेलटोली परिसर की चौपाटी को गंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए परिसर के नागरिकों द्वारा पूर्व पार्षद सचिन शेन्डे से मांग की थी जिस पर सचिन शेन्डे की पहल पर अब रात में भी कचरा गाड़ी चौपाटी परिसर में खड़ी रहेगी जिससे चौपाटी को स्वच्छ रखा जा सकेगा।
गौरतलब है की गोंदिया शहर के रेलटोली परिसर स्थित चौपाटी में अनेकों खाद्य पदार्थ के ठेले लगाए जाते हैं तथा हजारों नागरिक यहां चौपाटी का आनंद लेने आते हैं, लेकिन इसके पश्चात चौपाटी से निकलने वाला बचा खाना वह कचरा बड़ी मात्रा में आसपास फेंक दिया जाता था जिससे परिसर के नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इन परेशानियों के निराकरण के लिए पूर्व पार्षद सचिन शेन्डे, चौपाटी के दुकानदारों व नागरिकों की एक संयुक्त सभा आयोजित की गई जिसमें चौपाटी के निकलने वाले कचरे को नगर परिषद की कचरा गाड़ी में ही डालने का सुझाव दिया गया इसके पश्चात सचिन संडे द्वारा मुख्य अधिकारी नगर परिषद गोंदिया से चर्चा कर प्रतिदिन रात में 9:30 से 11:00 बजे तक चौपाटी परिसर में कचरा गाड़ी खड़ी करने का सुझाव दिया गया था जिसे मुख्य अधिकारी द्वारा मान्य किया गया तथा चौपाटी के दुकानदारों ने भी अपनी सहमति प्रदान की।
इस स्वच्छता अभियान पर नजर रखने के लिए स्थानीय नागरिकों की एक समिति का गठन किया गया है जिसमें मुख्य रूप से पैनलभाई पटेल अरविंदजी चौरसिया कमल टांग, हितेश कोडवानी संजीव गुप्ता, सुमीत गुप्ता,आशु महाराज मिश्रा, संतोष श्रीवास, चंद्रकुमार चुटे, अप्पू गुप्ता, यश( बिट्टू) चौरसिया, मंगेश हरिनखेडे,गणेश सोनू का समावेश है।





