नागपुर मेट्रो की यात्रा कैसे होंगी आसान,गोंदिया वासियों को मेट्रो के अधिकारी देंगे 5 को जानकारी

बुलंद गोंदिया। विदर्भ वासियों को अपने विभिन्न कार्यों के लिए उपराजधानी नागपुर आना जाना लगा रहता है। लेकिन अब भी अधिकांश नागरिकों को नागपुर मेट्रो ट्रेन की जानकारी नहीं है। नागपुर पहुंचने पर इसमें कैसे यात्रा करें इसके लिए नागपुर मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा पूरे विदर्भ में जानकारी देने के लिए एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें मेट्रो के अधिकारी सभी प्रमुख शहरों में पहुंच कर इसमें यात्रा कैसे करें कौन से स्टॉपेज है, सहित विभिन्न जानकारी देंगे इसी के अंतर्गत 5 जनवरी मंगलवार को गोंदिया शहर के सुभाष गार्डन शाम 5 बजे पहुंच कर शहर वासियों को विभिन्न जानकारियों से अवगत कराएंगे जिससे इसका लाभ मिल सके।

Share Post: