बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के फूलचूर नाके से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्ग के किनारे के अतिक्रमण पर 1 अगस्त शुक्रवार की दोपहर 12:00 से सार्वजनिक बांधकाम विभाग गोंदिया द्वाराकड़ी कार्रवाई कर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया इस दौरान घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण निर्माण हो गई थी।
गौरतलब है कि फूलचुर नाके से जिलाधिकारी कार्यालय तक के मार्ग के निर्माण व चौड़ाइकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई 01 अगस्त को सार्वजनिक बांधकाम विभाग द्वारा की गई।
जिसमें फूलचूर नाका परिसर में बड़े पैमाने पर बरसों से किए गए स्थाई वह स्थाई अतिक्रमण को सार्वजनिक बांधकाम विभाग के उप अभियंता लांजेवार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई इस अवसर पर ग्रामीण पुलिस थाने द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
जनप्रतिनिधियों द्वारा बाधा निर्माण
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान फूलचूर ग्राम पंचायत के पदाधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़े पैमाने पर कार्रवाई में बाधा निर्माण कर कार्रवाई रोकने का प्रयास किया गया लेकिन सार्वजनिक बांध का विभाग के अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य निरंतर चालू रखा तथा जनप्रतिनिधियों के दबाव में नहीं आए जिससे यह कार्रवाई सुचारू रूप से की गई।

अतिक्रमण में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ होगा मामला दर्ज
अतिक्रमण कारवाई के दौरान जिन लोगों ने कार्रवाई में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया गया उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा ऐसा सार्वजनिक बांधकाम विभाग के अभियंता लांजेवार द्वारा कार्रवाई के दौरान जानकारी दी गई।
नियमानुसार कार्रवाई
अतिक्रमण को हटाने के पूर्व नियम अनुसार सभी अतिक्रमणकरियो को नोटिस जारी किया गया था तथा आज कार्रवाई नियमानुसार की गई तथा इसमें किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं किया गया।
– प्रकाश लांजेवार उप कार्यकारी अभियंता सार्वजनिक बांधकाम विभाग गोंदिया।
गोंदिया शहर में कब होगी कड़ी कार्रवाई
गोंदिया शहर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण चारों ओर दिखाई देता है अस्थाई अतिक्रमण तो कभी-कभी हटाया जाता है लेकिन जो पक्के अतिक्रमण हो चुके हैं उन पर कारवाई कब होगी क्या नगर परिषद प्रशासन इस और ध्यान देना या जिलाधिकारी महोदय शहर की इस गंभीर समस्या को स्वत संज्ञान लेंगे।

शहर के जय स्तंभ चौक पर हुआ अतिक्रमण
गोंदिया शहर के जय स्तंभ चौक पर आबकारी विभाग की इमारत से लगकर 2 दिन पूर्व अतिक्रमण कर एक ठेला खड़ा किया गया जिससे शहर में अतिक्रमण कभी खत्म नहीं होगा ऐसा दिखाई दे रहा है तथा गोंदिया शहर की पहचान अतिक्रमण शहर के रूप में हो रही है जिससे लगता है भविष्य में गोंदिया का नाम बदलकर अतिक्रमण कारी शहर शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज होगा।





