बुलंद गोंदिया। ( संवाददाता देवरी) – गोंदिया जिले के देवरी शहर के राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 में नगर पंचायत के समीप 1 अगस्त की सुबह 10:00 बजे के दौरान मार्ग से जा रहा एक चेचिस वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया इस भीषण दुर्घटना में1 व्यक्ति की मौत हो गई 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए तथा अनेक वाहनों को भारी नुकसान हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से रायपुर की ओर जा रहे अशोक लीलैंड कंपनी के ट्रक चेचिस वाहन के चालक का शुक्रवार 1 अगस्त की सुबह 10:00 बजे के दौरान वाहन से नियंत्रण छूट गया वह देवरी नगर पंचायत के समीप मार्ग के किनारे बिजली खंबे से लगी हुई एक दुकान में चेचिस घुस गया।
हादसा इतना भीषण था कि मार्ग के किनारे खड़े सुखदास गावडकर जरताळटोला निवासी को वाहन घसीटते हुए लेकर गया तथा उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
साथ ही इस हादसे में पिंडकेपार निवासी टिकेश राउत उम्र 38 वर्ष, देवरी निवासी नितेश वधारे उम्र 37 वर्ष, सुभाष बिंजलेकर 45 वर्ष तथा धोबीसराड निवासी सुरेंद्र बंसोड़ उम्र 52 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गए सभी ज़ख्मियों को उपचार के लिए देवरी के उप जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया।
अनेक वाहन क्षतिग्रस्त
मार्ग के किनारे खड़े अनेक वाहन भी इस दुर्घटना की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए उल्लेखनीय की महामार्ग से लगा होने तथा पास में ही एक होटल होने के कारण अनेक वाहन व नागरिक रोड के किनारे खड़े थे। इस भीषण दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बड़े पैमाने पर नागरिक घटनास्थल पर जमा हो गए वह इस हादसे की जानकारी देवरी पुलिस को दी गई।
उड़ान पुल की आवश्यकता
महामार्ग 53 से बड़े पैमाने पर हजारों वाहन प्रतिदिन आवागमन करते हैं जिससे आये दिन गंभीर दुर्घटनाएं घटित होते रहती है जिसके चलते देवरी शहर में उपरोक्त मार्ग पर उड़ान पुल की आवश्यकता है ऐसी मांग देवरी के नागरिकों द्वारा की गई जिससे भविष्य में इस प्रकार के दुर्घटना घटित ना हो।





