मादक पदार्थ गांजे की तस्करी 2 आरोपी गिरफ्तार 1 लाख 440 रुपए का माल जप्त

बुलंद गोंदिया। रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत बसंत नगर परिसर में लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 19 हजार 940 रुपए का गांजा वह मोटरसाइकिल सहित 1 लाख 440 रुपए का कुल सहित्य जप्त किया।

गौरतलब है की जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के दिशा निर्देश पर मादक पदार्थों की बिक्री ,परिवहन वह अपराधों पर लगाम लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत लोकल क्राइम ब्रांच को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर रामनगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत नगर परिसर में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर परिवहन किया जा रहा है।
जिस पर लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा बसंत नगर से बीएचजे कॉलेज मार्ग पर नाकाबंदी कर एक दो पहिया वाहन से संदेहास्पद स्थिति में जा रहे तो व्यक्तियों को रोक कर उनकी तलाशी लिए जाने पर उनके पास के स्कूल बैग में से 19हजार 940 कीमत का मादक पदार्थ गांजा वह 80हजार के कीमत की मोटरसाइकिल सहित 1 लाख 440 रुपए का माल जप्त किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुकेश सुदर्शन भारती उम्र 45 वर्ष व राकेश यादवराव देवरे उम्र 45 वर्ष मस्कारा चौक देवरी निवासी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त मादक पदार्थ गांजा बसंत नगर निवासी गोविंद अग्रवाल से खरीद कर ले जाया जा रहा था।
उपरोक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजूरकर की शिकायत पर रामनगर पुलिस थाने में मादक पदार्थ प्रतिबंधक कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच रामनगर पुलिस द्वारा की जा रही है।

उपरोक्त करवाई जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर, सहायक पुलिस निरीक्षक राजूरकर, महिला पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, पुलिस उपनिरीक्षक शरद सैदाने, हवलदार राजू मिश्रा, महेश मेहर, भूवनलाल देशमुख, दीक्षितकुमार दमाहे, दुर्गेश तिवारी, संजय चव्हाण, सुबोध बिसेन, प्रकाश गायधने, इंद्रजित बिसेन, संतोष केदार, छगन विठ्ठले, कुमूद येरणे, स्मिता तोंडरे, लक्ष्मण बंजार, राम खंदारे ने की।

Share Post: