सांसद प्रफुल पटेल का विदर्भ के दौरा शुक्रवार 23 मई को , नागपुर में विदर्भ स्तरीय सम्मेलन में होंगे शामिल.

बुलंद गोंदिया। राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी की ओर से नागपुर के परवाना भवन आडीटोरियम हाल, कस्तूरचंद पार्क के समीप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद प्रफ़ुल्ल पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित विदर्भ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन कल 23 मई को रखा गया। इस कार्यक्रम में सांसद प्रफ़ुल्ल पटेल सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से राज्यमंत्री ना. इंद्रनील नाईक, आ. धर्मराव बाबा आत्राम, आ. राजकुमार बडोले, आ.राजूभाऊ कारेमोरे, आ. सुलभा खोडके, आ. अमोल मिटकरी, आ.मनोज कायंदे, आ.संजय खोडके, मा आ. राजेंद्र जैन प्रमुखता के साथ उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम के बाद सांसद प्रफुल्ल पटेल शाम 6 बजे सुनील बाबुराव फुंडे के निवास पिंपळगाव/ सडक, लाखनी, जिल्हा भंडारा में सांत्वना भेट, शाम ०७.०० बजे जगदीश येरोला के निवास, जैन रिसॉर्ट कॉलोनी, गोरेगांव, जिल्हा गोंदिया में सांत्वना भेट देंगे। शाम ०७.३० बजे आशीर्वाद समारोह चि. हितेश संग सौ. का. निकिता के आशीर्वाद समारोह में उपस्थिती होकर केवल बघेले के निवास स्थान, भुताईटोला, पाथरी, त गोरेगांव, को भेंट देंगे।

यहां से वे गोंदिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे चि. अनुज जायस्वाल संग सौ.का. अक्षदा शिवहरे के विवाह समारोह जलाराम लॉन, गोंदिया में उपस्थित होकर वर वधु को आशीर्वाद देंगे व शिवहरे व जायसवाल परिवार से भेंट करेंगें।

Share Post: