बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के सर्कस मैदान में गत दिनों से शुरू फन फेयर मेल में फिश टनल शो में 50हजार से अधिक विभिन्न मछलियां को मस्ती करते हुए शहर के नागरिक अपनी आंखों से देखेंगे साथ ही इस शो में शहर के दिव्यांग बच्चो को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
ग्रीष्म काल में शहर के नागरिकों के मनोरंजन के लिए विभिन्नमेलों का आगमन होता है इसी के अंतर्गत शहर के सर्कस मैदान पर फन फेयर मेंले में गोवा से इंटरनेशनल जर्मन डोम 200 फीट लंबा व 60 फुट चौड़ा में विभिन्न प्रजातियों की वह अनेक देशों की 50हजार मछलियों को पानी में मस्ती करते हुए शहर के नागरिक देखेंगे।
इस शो के संदर्भ में फिश टनल शो के विनोद सबरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 से 10 वर्ष तक के बच्चों को टनल की प्रवेश टिकट में 50% की छूट दी जाएगी साथ ही माता-पिता हुआ बड़ो द्वारा फिश टनल की टिकट लेने पर एंट्री फीस निशुल्क प्राप्त होगी।
साथ ही विशेष सुविधा देते हुए शहर के दिव्यांग, अनाथ,नेत्रहीन। मुकबघिर।मतिमंद बच्चों को फिश टनल में निशुल्क प्रवेश देने के साथ ही झूला झूलने का भी आनंद भी मिलेगा।
गोंदिया शहर की जनता द्वारा इस विशेष अवसर का लाभ ले तथा अपने परिवार व मित्रों के साथ इस फन फेयर में आकर इसका आनंद ले ऐसा आवाहन फन फेयर के संचालक द्वारा किया गया है।