टैक्स वसूली निजी संपत्ति को सील करना शुरू, बकायादारो को दिया जा रहा जब्ती का नोटिस

बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद का बकाया टैक्स वसूली अभियान निरंतर चल रहा है। जिसके अंतर्गत 28 दिसंबर सोमवार को निजी संपत्तिया सील करने का कार्य शुरू किया गया। जिसके तहत लक्ष्मी बाई वार्ड वार्ड स्थित संपत्ति मालक हातिम भाई एवं साबिर भाई सुलेमान बोहरा जिन पर वर्ष 1993 से 2,18000 का बकाया टैक्स के चलते सील किया गया। तथा सेंट्रल वेयरहाउस गोंदिया द्वारा बकाया 63000 का टैक्स जमा किया गया। अब नगर परिषद प्रशासन द्वारा टैक्स बकाया संपत्ति मालकों को जब्ती का नोटिस देना शुरू किया गया है। जिन्हें नोटिस प्राप्त हुआ वे 3 दिनों के अंदर टैक्स ना भरने पर नीलामी की प्रक्रिया की जाएंगी। विशेष यह है कि नगर परिषद प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के चलते अब शहर के नागरिकों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। उपरोक्त अभियान मुख्य अधिकारी करण चौहान के मार्गदर्शन में टैक्स अधीक्षक विशाल बनकर, श्यामू शेंडे,प्रदीप घोड़ेश्वर, अजय मिश्रा, दुर्गेश शर्मा, प्रदीप मिश्रा व विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही है।

Share Post: