गोल्ड सिनेमा पर आतंकवादियों का हमला गोंदिया पुलिस दल की कार्रवाई तीन आतंकवादी हिरासत में,जिला पुलिस का सफलतापूर्वक मॉकड्रिल आयोजित

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के गोविंदपुर परिसर में 20मई की सुबह 1015 बजे के दौरान गोंदिया पुलिस विभाग को सूचना प्राप्त हुई की कुछ आतंकवादियों ने गोल्ड सिनेमा पर कब्जा कर लिया है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस दल तत्काल हरकत में आकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सफलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए तीन बंदूकधारी आतंकवादियों को हिरासत में लिया।
आतंकवादी, नक्सली हमले के दौरान सुरक्षा बलों की तत्परता को परखने के लिए मॉकड्रिल का सफल आयोजन गोंदिया पुलिस विभाग द्वारा किया गया।

गौरतलब है की देश, राज्य व जिले में कानून सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए समय-समय पर सुरक्षा बलों की तत्परता पर रखने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन कर विभिन्न उपाय योजना की जाती है। इसी प्रकार का एक आयोजन सोमवार 20मई को जिला पुलिस दल द्वारा आयोजित किया गया था।
जिसमें जानकारी प्राप्त हुई कि गोंदिया शहर के गोविंदपुर परिसर स्थित गोल्ड सिनेमा मैं तीन सशस्त्र आतंकवादी ने कब्जा कर गोल्ड सिनेमा के बॉक्स रूम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
इसकी जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले को प्राप्त होते ही जिला सुरक्षा बल को तत्काल गोल्ड सिनेमा में पहुंचकर दर्शकों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने का आदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ,अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के आदेशानुसारउपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बनकर के नेतृत्व में तत्काल दल घटना स्थल पर पहुंचा वह कार्रवाई शुरू की, सुरक्षा बल द्वारा अपनी तत्परता का परिचय देते हुए तीनों सशस्त्र आतंकवादियों को हिरासत में लेकर उनके पास से हथियार जप्त किया तथा बंधक बनाए गए कर्मचारियों को आतंकवादी के बंधन से मुक्त करवाया।

इस दौरान एक दर्शक मामूली रूप से जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए तत्काल चिकित्सालय भेजा गया इसके पश्चात सिनेमा हॉल परिसर में विस्फोटक रखे जाने की आशंका के चलते बीडीडीएस पथक, डॉग स्क्वायड द्वारा संपूर्ण परिसर की तलाशी ली गई तथा फॉरेंसिक लैब के कर्मचारी व अधिकारियों के माध्यम से घटनास्थल की भौतिक जांच की गई।

गिरफ्तार किए गए तीनों हथियारबंध आतंकवादियों को स्थानीय पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया इस कार्रवाई के पश्चात यातायात शाखा व पुलिस विभाग की सहायता से सिनेमा हॉल परिसर से जमा भीड़ को हटाया गया तथा यातायात को सुचारू रूप से किया गया।

आतंकवादी घटना की मॉक ड्रिल जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले , अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देशानुसार व मार्गदर्शन में गोंदिया जिला आतंकवादी विरोधी पथक बीडीडी एस पथक, पुलिस मुख्यालय का रिजर्व पुलिस बल, गोंदिया शहर पुलिस थाना, रामनगर पुलिस थाना ,गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना, पुलिस पथक, उंगली मुद्रा पथक, चिकित्सा स्टाफ, अग्निशमन विभाग, , दंगा नियंत्रण पथक, वायरलेस पथक,मोटर परिवहन विभाग, यातायात शाखा, लोकल क्राइम ब्रांच, जिला सुरक्षा विभाग, जिला विशेष शाखा, नक्सल सेल के पुलिस अधिकारी अमलदार आदि शामिल हुए इसके साथ ही गोल्ड सिनेमा के संचालक अग्रवाल द्वारा आतंकवादी हमले की मॉकड्रिल के लिए विशेष सहायता प्रदान की गई।

इस माफ ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा यह मॉक ड्रिल 20 मई को सुबह 10:35 से दोपहर 12:00 तक आयोजित की गई।

गोंदिया जिला पुलिस विभाग द्वारा आवाहन किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार के आतंकवादी नक्सलवादी या किसी भी प्रकार की दहशतवादी संगठनों द्वारा किसी भी प्रकार को किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम दिए जाने पर पुलिस विभाग को क्या करना चाहिए, नागरिकों को क्या सहयोग देना चाहिए तथा इस प्रकार की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल विभाग को पूर्ण क्रमांक 07182236 100 अथवा वह डायल क्रमांक 112 पर संपर्क कर सूचित करने का आवाहन किया है।

Share Post: