जन आक्रोश मोर्चे में शामिल हुए हजारों धान उत्पादक किसान
बुलंद गोंदिया। (संतोष रोकड़े अर्जुनी मोरगांव )- अर्जुनी मोरगांव तहसील के धान उत्पादक किसानों द्वारा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर 8 दिसंबर को विद्युत वितरण कार्यालय पर विशाल जनाक्रोश मोर्चा निकाला। इस आंदोलन के दौरान जब क्षेत्र के विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे शाम 5:30 बजे के दौरान आंदोलनकारियों को भेंट देने आए तो आक्रोशित आंदोलनकारियों द्वारा विधायक वापस जाओ के नारे लगाते हुए कहा कि अब तक उन्हें अनेकों बार निवेदन दिया गया लेकिन किसानों के हित में कार्य नहीं किया जिससे अब किसानों को उनकी जरूरत नहीं है ऐसा कहते हुए उन्हें वापस जाओ के नारे लगाए कर विरोध किया। इसके पूर्व सुबह 11 बजे तहसील के हजारों किसान, खेत मजदूर, ट्रैक्टर व बैलबंडी से मोर्चा निकालकर विद्युत कार्यालय पर पहुंचे तथा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने, बकाया बिल माफ करने की मांग की जिसके पश्चात आंदोलनकारियों से उप विभागीय अभियंता सहारे द्वारा चर्चा कर जानकारी दी कि इस संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर इस समस्या का हल निकाला जाएगा। लेकिन शाम तक किसी भी प्रकार का हल सामने नहीं आया। उपरोक्त आंदोलन में पूर्व नगराध्यक्ष किशोर सहारे, सुरेंद्रसिंह चंदेल, कुरखेड़ा के नगराध्यक्ष महेंद्र कुमार मोहबंसी, जैस्मिन सिंह गौतम, अनिल लंजे, अशोक कापगते, रत्नाकर बोरकर, आनंद राव सोनवाने, दीपक सोनवाने सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
हजारों किसानों ने विद्युत कार्यालय पर निकाला मोर्चा, विधायक चंद्रिकापुरे वापस जाओ के लगाए नारे
