बुलंद गोंदिया।( संवाददाता खातिया)। गोंदिया तहसील के रावणवाडी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले रावणवाड़ी कामठा मार्ग पर ग्राम अर्जुनी के समीप 27 मार्च की रात 10:00 के दौरान चौपहिया वाहन कार द्वारा दुपहिया को जबरदस्त टक्कर मार दी इस हादसे में एक ही परिवार के 2 भाई की मौत हो गई वह एक 15 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मार्च रविवार की रात 10:00 के दौरान रावणवाड़ी से कामठा की ओर जा रहे चौपहिया वाहन क्रमांक एम एच 35 जी 5143 द्वारा कामठा से रावणवाड़ी की ओर आ रहे दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच 35 के एस 0485 को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पाडंराबोडी निवासी योगेंद्र दमाहे उम्र 49 वर्ष व फनेद्र दमाहे 44 वर्ष दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक 15 वर्षीय नाबालिक विरेंद्र दमाहे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दमाहे परिवार दुपहिया वाहन पर सवार होकर कामठा में एक शादी के समारोह में शामिल होने गए थे। तथा वे वापस अपनी गांव की ओर जा रहे थे। एक ही परिवार के 2 भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने पर ग्राम पांडराबोडी में शोक का वातावरण निर्माण हो। गया तथा गंभीर रूप से जख्मी वीरेंद्र दमाहे को पहले गोंदिया के शासकीय जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया जहां स्थिति चिंताजनक होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया उपरोक्त मामले में रावणवाड़ी पुलिस थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सरोदे व पुलिसकर्मी वरखड़े व ढेकवार द्वारा की जा रही है।
कार- दुपहिया की भीषण टक्कर एक ही परिवार के 2 कि घटनास्थल पर मौत 1 नाबालिग गंभीर जख्मी रावणवाड़ी -कामठा मार्ग पर अर्जुनी के पास घटित हुआ हादसा





