बुलंद गोंदिया। रेलवे संपत्ति चोरी के अनेक मामले रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न थाना अंतर्गत दर्ज व 14 वर्षों से न्यायालय द्वारा फरार आरोपी उड़ीसा के सुंदरगढ़ निवासी रंजीत मगधा को गोंदिया रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उड़ीसा से धर दबोचा गया ।
गौरतलब है कि उड़ीसा राज्य के जिला सुंदरगढ़ निवासी आरोपी रंजीत मगधा पर आरपीएफ पोस्ट गोंदिया में अपराध क्रमांक 1/ 2009 रेलवे संपत्ति पर अवैध कब्जा अधिनियम की धारा 3 के तहत लोहा चोरी का मामला दर्ज था। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ भाटापारा में 4 मामले, रायगढ़ में 6 मामले चांपा में दर्ज 1 मामले में न्यायालय में मामला चल रहा था जिसमें आरोपी 14 वर्षों से फरार था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर पंकज चुघ, सहायक सुरक्षा आयुक्त एसडी देशपांडे के मार्गदर्शन में गोंदिया रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी नंद बहादुर के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम के उप निरीक्षक सीकेपी टैंभूरनीकर, उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, आरक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार, आरक्षक पी दलाई, एन एस बघेल की एक संयुक्त टीम का गठन कर न्यायालय द्वारा जारी किए गए वारंट को तामिल करने हेतु उड़ीसा रवाना किया गया। उड़ीसा राज्य के सुंदरगढ़ जिले के जैरायबाग ग्राम में जाकर आरोपी की खोजबीन लेकिन हमेशा की तरह वह अपने पते से फरार हो गया था। जिस पर टीम द्वारा कड़ा परिश्रम करते हुए गुप्त सूचनाओं के आधार पर उसके ग्रह ग्राम से करीबन 35 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में लेफीपारा ग्राम में दबिश देकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उल्लेख उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गोंदिया आरपीएफ द्वारा कड़ा परिश्रम करते हुए तथा अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए 2 राज्यों से कई मामलों में जिससे नागपुर अदालत, रायपुर अदालत, बिलासपुर अदालत में लंबे समय से वांछित उक्त आरोपी को पकड़ते हुए वारंट तामील करने का सराहनीय कार्य किया गया है। तथा गिरफ्तार किए गए आरोपी को रेलवे न्यायालय नागपुर में पेश किया गया।
14 वर्षों से फरार आरोपी को गोंदिया आरपीएफ ने धर दबोचा, विभिन्न रेलवे थाना अंतर्गत अनेक मामले थे दर्ज, न्यायालय ने किया था फरार घोषित






