गोंदिया मेडिकल कॉलेज इमारत के निर्माण कार्य के लिए निविदा निकालने की सूचना जारी प्रफुल्ल पटेल के निरंतर प्रयासों को मिली सफलता

बुलंद गोंदिया। गोंदिया में वर्ष 2016 से शुरू शासकीय मेडिकल कॉलेज की प्रशासकीय इमारत का काम रुका हुआ था जिसे गति देने का कार्य निरंतर सांसद प्रफुल् पटेल द्वारा किया गया जिसमे जिन्हें सफलता प्राप्त हुई। तथा राज्य सरकार द्वारा इमारत के निर्माण कार्य के लिए 689 करोड रुपए की निधि की अनुमानित प्रशासकीय मान्यता प्रदान की थी उपरोक्त कार्य को गति देने के लिए 11 मई को उपमुख्यमंत्री अजित पवार के कक्ष में विशेष सभा आयोजित की गई थी जिसमें इमारत के निर्माण कार्य के लिए निविदा सूचना निकालने के आदेश दिए गए। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज की इमारत का निर्माण कार्य का मार्ग खुल गया है।
गौरतलब है कि गोंदिया में शासकीय मेडिकल कॉलेज के शुरू होने के बाद से 5 से 6 वर्षों के दौरान इमारत निर्माण कार्य का प्रश्न निर्माण हो रहा था। जिसके लिए सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा पहल करते हुए निरंतर प्रयास कर इमारत के निर्माण कार्य के लिए आने वाली सभी बाधाओं को दूर करना शुरू किया तथा एक-एक कर सभी बाधाओं को वह समस्याओं को दूर करते हुए के निर्माण कार्य के लिए बड़ी हुई अतिरिक्त निधि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वैद्यकीय शिक्षा मंत्री से चर्चा कर मांग की, जिस पर राज्य सरकार द्वारा गोंदिया मेडिकल कॉलेज इमारत के निर्माण कार्य के लिए नए प्रस्ताव को प्रशासकीय मंजूरी देते हुए 689 करोड़ 46 लाख 81 हजार रुपए की निधि मंजूर की। लेकिन इसके बावजूद कुछ तकनीकी अड़चन आ रही थी जिसके चलते सांसद पटेल के निवेदन पर 11 मई को उपमुख्यमंत्री अजित पवार के कक्ष में विशेष सभा आयोजित की गई उपरोक्त सभा में वैद्यकीय शिक्षा मंत्री अमित देशमुख तथा संबंधित विभाग के सचिव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज इमारत निर्माण संबंधित सभी तकनीकी परेशानियों पर चर्चा कर आर्किटेक्चर नियुक्त कर तत्काल निर्माण कार्य की निविदा जारी किए जाएं ऐसी सूचना दी गई। जिसके चलते अब जल्द ही गोंदिया के शासकीय मेडिकल कॉलेज की इमारत का कार्य शुरू होगा जो कुड़वा स्थित नियोजित स्थान पर शुरू होंगा जिसमें 150 विद्यार्थियों की क्षमता के साथ करीब 600 से अधिक क्षमता के बेड उपलब्ध होंगे।

Share Post: