कमल राजन दीप अनंत में विलीन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के जन्म मृत्यु विभाग के वरिष्ठ लिपिक कमल राजन दीप का हृदय गति रुक जाने से मंगलवार 11 मई की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे नगर परिषद पार्षद नेहा राकी नायक के बड़े पिताजी थे। उनके आकस्मिक निधन से दीप व नायक परिवार में शोक का वातावरण निर्माण हो गया उनका अंतिम संस्कार 11 मई की दोपहर 2:00 बजे के दौरान स्थानीय मोक्ष धाम में किया गया समस्त मित्र परिवार द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Share Post: