बुलंद गोंदिया। रेल यात्रा के दौरान तथा रेल्वे स्थानक पर आग लगने की घटना होने पर इससे बचाव तथा रेलवे में आग नहीं लगे इसके कारण व सुरक्षा की जानकारी गोंदिया रेल्वे स्थानक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागृति कर रेल यात्रियों को दी गई उपरोक्त अभियान जोनल हेड क्वार्टर बिलासपुर के रेलवे सुरक्षा बल के आईजी ए एन सिन्हा के मार्गदर्शन में पूरे मंडल में चलाया जा रहा है उपरोक्त नुक्कड़ नाटक के दल प्रमुख उप निरीक्षक पी सी शर्मा नेतृत्व गोंदिया रेल्वे स्थानक पर आरपीएफ के प्रभारी नंद बहादुर के निरीक्षण में किया गया ।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गोंदिया रेल्वे स्थानक पर आग से बचाव की जनजागृति






