विस अध्यक्ष नाना पटोले, प्रदेशाध्यक्ष बालासाहब थोरात, मंत्री एड. यशोमति ठाकुर, मोहन जोशी, विधायक सहसराम कोरोटे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नामदेव किरसान की प्रमुख उपस्थिति में हुआ कांग्रेस प्रवेश
बुलंद गोंदिया । गोंदिया जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के खास समर्थक रहे, अशोक (गप्पू) गुप्ता ने मंगलवार 20 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे मुंबई स्थित विधानभवन में विधानसभा अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बालासाहब थोरात, मंत्री एड. यशोमति ठाकुर, कांग्रेस महासचिव मोहन जोशी, राज्यमंत्री सतेज पाटिल आमगांव-देवरी के विधायक सहसराम कोरोटे व गोंदिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. नामदेवराव किरसान की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में पार्टी का दुप्पटा पहनकर प्रवेश लिया ।
इस दौरान अशोक (गप्पू) गुप्ता के कांग्रेस प्रवेश पर उनका व उनके समर्थकों का जोरदार स्वागत किया गया। गोंदिया-भंडारा जिले के लोकप्रिय जननेता नानाभाऊ पटोले, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बालासाहब थोरात ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया
अशोक (गप्पू) गुप्ता ने इस दौरान कहा कि, वो कांग्रेस को गोंदिया जिले में भरपूर मजबूती प्रदान करने पर कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि गप्पू गुप्ता का राजनीतिक सफर बहुत लंबा है। जिससे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से बखूबी वाकिफ है। गुप्ता अनेको बार नगर सेवक रह चुके है, वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर गोंदिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है। राजनीति में सरल स्वभाव के इस युवा आइकॉन लीडर ने अनेकों कार्यकर्ताओं को विभिन क्षेत्र के चुनाव जितवाने में भरसक प्रयास किये और उन्हें जनप्रतिनिधि बनाने का कार्य भी किया है। विशेष है कि वे लगभग 10 सालों तक रायुकां के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है।
अशोक (गप्पू) गुप्ता वर्तमान में जीडीसीसी बैंक के संचालक है एवं युवाओं की सामाजिक संगठन जनचेतना मंच के संयोजक भी। गुप्ता ने वर्ष 2014 के पूर्व पूरे विधानसभा क्षेत्र में गाँव-गाँव जाकर एक माह की लंबी पैदल यात्रा की थी, जो लोगों के लिए गोंदिया के इतिहास में एक यादगार पल है।
उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को और मजबूती प्रदान होंगी, इसमें कोई दो राय नही। गुप्ता की राजनीतिक शुरुवात कांग्रेस से शुरू हुई थी और अब कांग्रेस में पुनः लौट आये है। उनके इस प्रवेश के बाद हजारों समर्थक कांग्रेस में प्रवेश करेंगे। इससे राष्ट्रवादी को एक बड़ा झटका लगा है। उनके कांग्रेस प्रवेश से राजीतिक गलियारों में हडकंप मचा हुआ है।
अशोक (गप्पू) गुप्ता हुए कांग्रेसी, विधानभवन में हुआ भव्य स्वागत

Viagra * Cialis * Levitra
All the products you are looking an eye to are currently at one’s disposal as far as something 1+1.
4 more tablets of one of the following services: Viagra * Cialis * Levitra
https://pxman.net