रामनगर स्थित निवास स्थान पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
बुलंद गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रफुल्ल पटेल 29 नवंबर 2026 को गोंदिया जिला दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामनगर स्थित अपने निवास स्थान पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।





