बुलंद गोंदिया। श्री टॉकीज चौक गणेश उत्सव मंडल द्वारा प्रतिवर्ष गणेश उत्सव आयोजित किया जाता है , जिसमें विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम आयोजित कर भव्य रूप से मनाया जाता है इस वर्ष 17 सितंबर गुरुवार को श्याम बाबा के भजनों का आयोजन किया गया है।
गौरतलब है की श्री टॉकीज गणेश उत्सव मंडल द्वारा 10 दिनों तक भव्य गणेश उत्सव आयोजित किया जाता है जिसमें धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महाप्रसाद भी आयोजित होता है. साथ ही इस वर्ष ग्वालियर निवासी श्याम बाबा के भजनों की प्रसिद्ध गायिका अनुष्का अधिष्टा अपने सुमधुर वाणी में शाम 7.30 बजे से बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगी।
उपरोक्त कार्यक्रम के लिए समिति द्वारा संपूर्ण तैयारी कर ली गई है।
इसके साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों के लिए समिति के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में विभिन्न समिति का गठन किया गया है जिसके द्वारा सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से आयोजित किए जाएंगे।

मंडल में अध्यक्ष यश चौरसिया, उपाध्यक्ष रवि चौरसिया, संकल्प जैन एवं तेजस येटरे, सचिव विशाल वर्मा एवं विपुल जैन, सहसचिव सुनेश (सोनू) चौरसिया तथा कोषाध्यक्ष मितेश अग्रवाल मुकता शामिल हैं।
महाप्रसाद समिति- पंकज चौरसिया, हरीश ओझा, प्रशांत ओझा, सागर कदम, अंकित खंडेलवाल, गौरव (गुल्ला) अग्रवाल एवं नीरज संगतानी आयोजन में महाप्रसाद व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मूर्ति साज-सज्जा – अभिषेक जैन एवं आलोक जैन द्वारा मूर्ति की साज-सज्जा की जिम्मेदारी संभाली जाएगी। साथ ही पं. समीर (पप्पू) तिवारी का भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।
प्रमुख सदस्यगण
मंडल के प्रमुख सदस्यों में मनीष जैन, सावी दवे, श्लोक पुरोहित, शशांक चौरसिया, ऋषभ यादव, आर्यन जैन, संजू गर्ग, धीरज अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल मुकता, आयुष अग्रवाल मुकता, काव्य श्रीवास, आरु डडूरे, हिमांशु येटरे, आदि तिवारी, प्रणव दादरीवाल, पार्थ (पल्लू) अग्रवाल, अमन अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, उदित अग्रवाल, शीर्ष चौरसिया, छोटू श्रीवास, कनक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, कलश असाटी, कौशल अग्रवाल, दिव्यम जैन, मानस तिवारी, गर्व मधवाणी, टिनटिन जैन, ओम भादुपोते, गौरव भादुपोते, पारस पुरोहित, भानु अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, पार्थ शर्मा, कार्तिक शर्मा, आलोक शर्मा, आदित्य शर्मा, भूषण पटले, अंश गुप्ता, तनेस जैन, निखिल शिवलानी, रिश्वब धनविजय, ऋषि अग्रवाल, अमित खोड़ेचा, विशाल शर्मा, रवि गुप्ता, प्रशांत वडेरा, मयंक भाटिया, शरद गुप्ता, राहुल गुप्ता, संकेत (बिट्टू) जैन, प्रतीक काथरानी, अंकित जैन, सतीश चौरसिया, गौरव खंडेलवाल, हर्ष जैन, ओम काले, संकल्प शुक्ला, राहुल विश्वकर्मा, कार्तिक पिल्लई, धनंजय (ओमी) राहंगडाले, उमंग राहंगडाले, उत्कर्ष हेमने, मयंक मोहाबे, सिद्धेश गुप्ता, पंकज बोपचे, अंकित शरणागत, अभिषेक देशमुख, अनुराग बरड़े, शुभम टेरा, ओम काले, रोहन तिवारी, संकल्प शुक्ला, सिद्धेश गुप्ता, साहिल बास, ओम पांडेय, आयुष पटेल, राहुल विश्वकर्मा, सिद्धांत चौरसिया, आसिम चौरसिया, शिवांश चौरसिया, उत्कर्ष ठाकुर, पार्थ उपाध्याय, धार्य अग्रवाल एवं रणवीर ठाकुर शामिल हैं।
मंडल के आयोजकों ने समस्त गणेश भक्तों, नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर “श्री टॉकीज का राजा” के दर्शन करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।






