न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल द्वारा रक्तदान ,आधार आयुष्मान कार्ड योजनाओ के शिविरों का आयोजन

बुलंद गोंदिया। गणेश उत्सव पर्व के दौरान न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल गौशाला वार्ड द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें इस वर्ष रक्तदान शिविर, आधार कार्ड शिवि,र प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना, शिविर का आयोजन किया गया है।
गौरतलब है की न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल द्वारा गणेश पर्व के 10 दिनों के दौरान विभिन्न धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक व शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन भव्य रूप से किया जाता है जिसका लाभ परिसर वह गांव शहर के नागरिकों को प्राप्त होता है इस वर्ष भी इसी अभियान के अंतर्गत विभिन्न शिविरों का आयोजन किया गया है जिसकी जानकारी निम्न अनुसार है।

आयोजित किए जा रहे प्रमुख शिविरों की जानकारी:
1. रक्तदान शिविर
दिनांक एवं समय: 17 सितंबर 2026 (गुरुवार), सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
विशेषताएं व लाभ: रक्तदान से शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक फायदे मिलते हैं। शिविर में रक्तदाब, हीमोग्लोबिन, वजन व स्वास्थ्य की मुफ्त जांच की जाएगी।पात्रता: 18 से 60 वर्ष की आयु तथा 50 किग्रा से अधिक वजन वाले स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं।
2. आधार शिविर
दिनांक एवं समय: 19 सितंबर 2026 (शनिवार), सुबह 10:00 बजे से।
सेवाएं ( निशुल्क): नया आधार कार्ड बनाना, आधार अपडेट, मोबाइल नंबर लिंक करना और फोटो चेंज करना।
आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, पता का सबूत (पुरावा) और मोबाइल क्रमांक।
3. आयुष्मान कार्ड योजना शिविर
दिनांक एवं समय: 19 सितंबर 2026 (शनिवार), सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
योजना के लाभ: पूरे परिवार को ₹5 लाख तक का निशुल्क व कैशलेस इलाज (सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में)।
पात्रता: गरीब व जरूरतमंद परिवार, राशन कार्ड धारक तथा सभी उम्र के लोग।
आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, राशन कार्ड और आधार से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
स्थान: न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल का पंडाल, गौशाला वार्ड, घाट रोड, गोंदिया – 441601।
मंडल की ओर से सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन जनकल्याणकारी योजनाओं और शिविरों का लाभ उठाने की अपील की गई है।
उपरोक्त शिविर व सभी कार्यक्रमों का लाभ लेने का आवाहन न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल के संरक्षक राकेश ठाकुर वह समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है।

Share Post: