मवेशियों को चराने गए चरवाहे की नाले में डूब कर हुई मौत

बुलंद गोंदिया। आमगॉव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम गणेशटोली/ बनगांव निवासी यादवराव दलपत नेवारे उम्र 59 वर्ष की 30 जुलाई को 12:30 के दौरान नाले में डूबकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम गणेशटोली/ बनगांव निवासी यादवराव दलपत नेवारे उम्र 59 वर्ष यह मवेशियों को चराने का कार्य करता था।


30 जुलाई बुधवार की सुबह यह मवेशियों को लेकर ग्राम के समीप नाले के पास लेकर गया था।
नाले के समीप जाने पर उसका संतुलन बिगड़ गया तथा वहां गहरे पानी की चपेट में आकर बह गया।
इस घटना की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन विभाग को मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन विभाग के दल द्वारा चरवाहे किसान के मृत शरीर को घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी से बरामद कर नाले से निकला।
उपरोक्त मामले में आमगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Share Post: