बेमौसम बारिष फसलों को नुकसान कृषि सभापति कुथे पहुंचे किसानो के खेतो पर जिला कृषि विभाग ने शुरूकिया पंचनामा

बुलंद गोंदिया। जिले में गत 5 दिनो से लगातार बेमौसम बारिश शुरू होने से धान की कटी हुई फसल खराब हो रही है। बेमौसम बारिश से किसानो को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

जिला परिषद कृषि सभापति रूपेश उर्फ सोनु कुथे कृषि विभाग की टीम को लेकर किसानो के खेतो में पहुंचे और तत्काल नुकसान के पंचनामे करने के निर्देश दिए है। जिला कृषि अधीक्षक व संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियो ने नुकसानग्रस्त किसानो के खेतो में जाकर पंचनामे शुरू कर दिए है। इस दौरान नुकसानग्रस्त किसानो ने सभापति सोनु कुथे व अधिकारियों को नुकसान की जानकारी दी।

गौरतलब है कि हलके धान की फसल कटने के बाद धान की चुराई का काम शुरू है। यहां तक कि भारी धान की फसल की भी कटाई शुरू कर धान के ढेर खेतो में लगाए जा रहे है। लेकिन पिछले 5 दिनो से लगातार बेमौसम बारिश होने से हाथ में आई फसल नष्ट हो रही है। बारिश से कटी हुई फसल बर्बाद होने के कगार पर है। जिससे किसानो में चिंता की लहर छा गई है।

किसानो के तत्काल पंचनामे कर नुकसान भरपाई का अहवाल शासन को भेजा जाए इसके लिए स्वयं जिला परिषद कृषि सभापति कुथे किसानो के खेतो की ओर निकल पडे।
उनके साथ कृषि अधिक्षक हिंदूराव चव्हाण, कृषि अधिकारी मडामे व कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी किसानों के खेतो में पहुंचे।
7 दिसंबर को गोंदिया के अंभोरा, बटाना, मुंडीपार, नवरगांव, इर्री आदि ग्रामो के नुकसानग्रस्त किसानो के खेतो में जाकर पंचनामे शुरू कर दिए गए है।
पंचनामे के दौरान यह बात भी सामने आई है कि कटी हुई धान फसल के साथ खडी फसल व मौसमी फसलो को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।

इस दौरान क्षेत्र के कार्तिक हेमने, लक्ष्मण चौधरी, सोमा तुरकर, नानु तुरकर, चिंतामन चौधरी, शाम रहांगडाले, राजेश रहांगडाले, सुरेंद्र कांबले, भूवी महारवाडे, बेनीराम फुलबांधे आदि बड़ी संख्या में नुकसानग्रस्त किसान उपस्थित थे।

Share Post: