54 लाख 30 हजार रुपए का गांजा व वाहन जप्त नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार गोंदिया लोकल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के राष्ट्रीय महामार्ग डुग्गीपार थाना अंतर्गत अवैध व्यापार व मादक पदार्थों पर लगाम लगाने के लिए लोकल क्राइम ब्रांच का पथक गस्त लग रहा था इसी दौरान सूत्रों से प्राप्त विश्वसनीय जानकारी के आधार पर रायपुर से गोंदिया की ओर आ रही महिंद्रा थार कार को रोककर उसकी तलाशी लिए जाने पर 38 किलो 500 ग्राम गांजा वहां वह चार मोबाइल इस प्रकार 54 लाख 30 हजार रुपए का माल जप्त कर एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक गौरव भामरे द्वारा गोंदिया जिले में अवैध धंदो वह मादक पदार्थ के परिवहन, बिक्री ,उपयोग संग्रहण आदि पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए उसी के अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व में लोकल क्राइम ब्रांच का पथक डुग्गीपार पुलिस थाना अंतर्गत 24 मई को गस्त लग रहे थे।
इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि रायपुर से गोंदिया की ओर आ रही एक महिंद्रा कंपनी की कार में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पथक द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर डुग्गी पार पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले सौंदड परिसर में रेलवे उड़ान पुल के समीप नाकाबंदी की। नाकाबंदी के कुछ ही समय पश्चात रायपुर से एक काले रंग की महिंद्रा थार आती दिखाई दी किंतु नाकाबंदी को देखकर कर विपरीत दिशा में रोड से भागने का प्रयास किया जिस पर पुलिस दल द्वारा उसका पीछा कार को रोकने का प्रयास किया गया जिस पर कार से निकाल कर तीन व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगे। जिस पर दल द्वारा तत्परता से पीछा कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया लेकिन तीसरा आरोपी अंधेरे का लाभ उठाते हुए झुड़पी जंगल का फायदा लेकर फरार हो गया।
दोनों आरोपियों को कार के पास लाकर पंचों के समक्ष वहां की तलाशी लिए जाने पर कार की डिक्की तथा बीच के भाग की सीट के बीच प्लास्टिक की बोरी में खाकी रंग के टेप से लपेटे हुए 40 बंडल दिखाई दिए।
उपरोक्त बंडलो को खोलकर जांच किये जाने पर उसमें हर गीला, फूल वह बीज मिश्रित मादक पदार्थ गांजा पाया गया जिसका कुल वजन 38 किलो 500 ग्राम तथा परिवहन के दौरान उपयोग में ले जाने वाले काले रंग की महिंद्रा कंपनी की थार कार जिसकी अंदाजन कीमत 15 लाख व व्यवसाय के उपयोग में आने वाले चार मोबाइल जिसकी अंदाजन कीमत 80000 इस प्रकार 54 लाख 30000 का माल जप्त किया।
इस मामले में आरोपी छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ निवासी विवेक कुमार अश्विनी कुमार जोशी उम्र 21 वर्ष तथा एक नाबालिक बालक निवासी नारायणगढ़ चिचोला तहसील डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया वह तीसरा फरार आरोपी सुफियानर उर्फ सोफी रजा उम्र 28 वर्ष निवासी रज्जा नगर डोंगरगढ़ बताया गया है।
आरोपी विवेक जोशी से पूछताछ किए जाने पर उसने जानकारी दी कि उपरोक्त गांजा नागपुर निवासी सागर खोपरागड़े को बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ डुग्गीपार पुलिस थाने में एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के दिशा निर्देश अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व में सपोनी धीरज राजूरकर, पोहवा तुलसीदास लूटे, दीक्षित कुमार दमाहे, संजय चौहान, दुर्गेश तिवारी ,प्रकाश गायधने, सोमेंद्र सिंह तुरकर, पोसी सुनील डहाके, इंदुरकर, चपोसी घनश्याम कुंभलवार, राम खंदारे, तथा लक्ष्मण बंजार द्वारा की गई।

Share Post: