बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले बोंडगांव /देवी में एक दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है जिसमें दो नाबालिक बालिकाओं के साथ एक 16 वर्षीय नाबालिक युवक ने दुष्कर्म किया आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया।
गौरतलब है की गोंदिया जिले का अर्जुनी मोरगांव तहसील पहले ही वन्यजीव मानव संघर्ष के चलते सुर्खियों में बना हुआ है वही एक और हैवानियत वाली घटना सामने आई है।
जिसमें 16 वर्षीय नाबालिग युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली दो नाबालिक बालिकाओं को खेलने बहाने अपने घर बुलाया फिर उनके साथ दुष्कर्म किया उपरोक्त घटना 23 मई की सुबह 11:00 बजे के दौरान घटित हुई है। इस हैवानियत में आरोपी युवक द्वारा किये दुष्कर्म में नाबालिक में एक 6 वर्ष 9 महीने की तथा दूसरी 10 वर्ष 8 महीने की बताई जा रही है।
जान से मारने की धमकी
नाबालिग युवक द्वारा दुष्कर्म करने के पश्चात इस बात की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी किंतु बालिकाओं द्वारा इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी इसके पश्चात परिजनों द्वारा अर्जुनी मोरगांव पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई इस हैवानियत भरी घटना की शिकायत मिलते ही अर्जुनी मोरगांव पुलिस द्वारा तत्काल मामला दर्ज कर नाबालिग युवक को हिरासत में लेकर उसकी उसका मेडिकल जांच करवा कर न्यायालय में पेश किया तथा उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा पोस्को के तहत मामला दर्ज किया है।
हैवानियत की घटना सामने आते ही ग्रामीणों में आक्रोश
बोंडगांव/देवी में इस हैवानियत भरी घटना के सामने आने पर ग्रामीणों में आक्रोश निर्माण हो गया है तथा नाबालिक बालिकाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह निर्माण होने लगा है।
पहले भी दुष्कर्म किए जाने का संदेह
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता में एक बालिका आरोपी की रिश्तेदार है तथा चल रही चर्चा के अनुसार कुछ दिनों पूर्व भी आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है इस प्रकार का संदेह व्यक्त किया जा रहा है इस संदर्भ में भी अर्जुनी मोरगांव पुलिस द्वारा मामले की कड़ाई से जांच की जा रही है।








