नौतपा के पहले दिन तपा गोंदिया जिला , तापमान पहुंचा 46.1 डिग्री सेल्सियस

बुलंद गोंदिया। नौतपा सोमवार 25 मई से शुरू हुआ है जिसके पहले ही दिन गोंदिया जिले का तापमान 45 डिग्री से बढ़कर 46.1 डिग्री दर्ज हुआ है। गोंदिया जिला नौतपा के पहले दिन से ही तपने लगा है तथा विदर्भ में गर्मी विकराल रूप दिखा रही है।

गौरतलब है कि इस वर्ष गर्मी अपना भीषण रूप दिखा रही है देश के साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व विदर्भ के जिलों में गर्मी का कहर निरंतर बढ़ता जा रहा है।
चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी तहसील का तापमान सर्वाधिक 47.6 डिग्री दर्ज किया गया है, वही नौतपा के पहले दिन गोंदिया जिला भी भीषण गर्मी की चपेट में आ गया जहां 24मई को तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया था वहीं 25 मई सोमवार नौतपा के पहले दिन गोंदिया जिले का तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जिसके चलते दिनभर लू की भीषण लपटे चल रही थी।

नौतपा के पहले दिन विदर्भ का तापमान
अकोला 45.4 डिग्री सेल्सियस,
अमरावती 45 डिग्री सेल्सियस,
भंडारा 46.4 डिग्री सेल्सियस,
बुलढाणा 41.7 डिग्री सेल्सियस,
ब्रह्मपुरी 47.6 डिग्री सेल्सियस,
चंद्रपुर 46 डिग्री सेल्सियस,
गडचिरोली 46.4 डिग्री सेल्सियस,
गोंदिया 46.1 डिग्री सेल्सियस,
नागपुर 46.5 डिग्री सेल्सियस,
वर्धा 46 डिग्री सेल्सियस,
वाशिम 43.5 डिग्री सेल्सियस वह
यवतमाल 44.4 डिग्री सेल्सियस
तक दर्ज किया गया तथा नौतपा के पहले दिन सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

Share Post: